Jey Uso द्वारा WWE WrestleMania 40 में अपने सगे भाई को खुली चुनौती देने के बाद Raw की बड़ी शख्सियत की प्रतिक्रिया सामने आई

WWE Raw में जे उसो ने कही थी बड़ी बात
WWE Raw में जे उसो ने कही थी बड़ी बात

Jey Uso: WWE Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जे उसो (Jey Uso) ने बहुत बड़ा ऐलान किया। उन्होंने रेसलमेनिया (WrestleMania 40) में मैच के लिए अपने सगे भाई जिमी उसो (Jimmy Uso) को चुनौती पेश की। अब बैकस्टेज कॉरेस्पॉन्डेंट जैकी रेडमॉन्ड (Jackie Redmond) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

पिछले साल WWE SummerSlam के बाद से जे उसो रेड ब्रांड में अच्छा काम कर रहे हैं। इससे पहले ब्लू ब्रांड के शो में उन्होंने द ब्लडलाइन में रहकर भी फैंस का दिल जीता था। Raw में अभी तक कुछ शानदार मुकाबले वो लड़ चुके हैं। हालांकि, अभी तक उनके भाई और पूर्व टैग टीम पार्टनर जिमी उसो ने उनका पीछा नहीं छोड़ा है। वो जे को परेशान करने से बिल्कुल भी बाज नहीं आ रहे हैं।

जे उसो भी अब जिमी की लगातार दखलअंदाजी से परेशान हो गए हैं। इस वजह से उन्होंने जिमी को WrestleMania 40 में वन-ऑन-वन मैच के लिए चैलेंज कर दिया है। खैर Raw की बड़ी शख्सियत जैकी रेडमॉन्ड ने ट्विटर (अब X) के जरिए इस घटना पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा,

मैं vs मैं! कोई भी इस लाइन के बारे में बात नहीं कर रहा है, लेकिन मेरे लिए यह लाइन है। साफतौर पर यह एक फैमिली फ्यूड है। हालांकि, यह जे उसो द्वारा सफलता हासिल करने और अपनी खुद की अलग पहचान बनाने के बारे में भी है। बड़ी बात है कि इसे ब्लडलाइन द्वारा डिफाइन नहीं किया जा रहा है। मुझे यह बहुत पसंद आया।

WWE SummerSlam 2023 में Jey Uso को मिली थी हार

SummerSlam 2023 में जे उसो का मुकाबला अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ हुआ था। जे को क्राउड द्वारा जबरदस्त समर्थन प्राप्त हुआ था। मैच के दौरान कई बार लगा था कि जे नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन अंत में ऐसा नहीं हुआ। जिमी उसो की दखलअंदाजी के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

Raw में अभी तक जिमी उसो के कारण कई बड़े मुकाबले जे उसो हार चुके हैं। ये बात लगभग पहले से तय थी कि WrestleMania 40 में इन दोनों भाइयों का तगड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। जिमी इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे की चुनौती का जवाब दे सकते हैं। अगर उन्होंने चुनौती स्वीकार कर ली तो फिर दो भाइयों के बीच मेनिया के मंच में धमाकेदार मुकाबला फैंस को देखने को मिलेगा।

Quick Links

App download animated image Get the free App now