WWE सुपर स्मैकडाउन (SmackDown) का शो इस बार जबरदस्त रहा। शो से पहले यहां डार्क मैच देखने को मिला। रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) का मुकाबला रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के साथ हुआ। ये चैंपियनशिप मैच था और फ्लेयर ने अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। सबमिशन के जरिए फ्लेयर यहां जीत हासिल की। SmackDown ऑफ एयर होने के बाद भी डार्क मैच का आयोजन इस बार हुआ।Main Event (After Show) Time!! @JohnCena @WWERomanReigns @DomMysterio35 @reymysterio @WWEUsos pic.twitter.com/bYyCnWvqy1— zachmtci (@ttvZEMYyt) September 11, 2021WWE SmackDown में Raw सुपरस्टार्स ने दिखाया अपना जलवा, मैकइंटायर और शार्लेट फ्लेयर ने लड़ा मैचMSG में हुए शो के लिए पहले से WWE ने कई बड़े ऐलान कर दिए थे।फिन बैलर भी एक्शन में नजर आए। रेड ब्रांड के सुपरस्टार्स ने भी यहां आकर बवाल मचाया। ड्रू मैकइंटायर भी इसके बाद नजर आए। मैकइंटायर का मैच बैरन कॉर्बिन के साथ हुआ। रिंग साइड में स्टील चेयर से दोनों ने एक दूसरे के ऊपर हमला कर दिया। इस मैच का अंत डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए हुआ। अंत में मैकइंटायर ने रिंग के अंदर कॉर्बिन के ऊपर चेयर से हमला किया और क्लेमोर मार दिया।डार्क मेन इवेंट में जॉन सीना ने मिस्टीरियो फैमिली के साथ मिलकर रोमन रेंस और द उसोज के साथ मैच लड़ा। इस मैच में जॉन सीना की टीम ने जीत हासिल की। सीना को जबरदस्त रिएक्शन इस बार भी मिला। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार शो काफी हिट रहा।WWE ने लाइव शो के लिए भी इस बार बड़ी प्लानिंग तैयार की थी। लैसनर इस बार नजर आए और यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए उन्होंने रोमन रेंस को चुनौती दी। सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच भी खतरनाक मैच हुआ। सबसे बड़ी बात शो के अंत में डीमन किंग नजर आए। बैलर का ये रूप बहुत सालों बाद फैंस ने देखा। MSG में हुआ ये शो हिट रहा। फैंस को काफी मजा आया इस बार आया होगा। Raw सुपरस्टार्स ने भी इस बार डार्क मैचों में काफी बवाल मचाया। व्यूअरशिप भी इस बार शानदार रही होगी। सोशल मीडिया पर भी शो की जमकर तारीफ हुई। अब WWE की नजरें ब्लू ब्रांड के अगले एपिसोड को हिट बनाने पर होंगी।Charlotte defeats Rhea Ripley in the pre show dark match. #SmackDown pic.twitter.com/rh2bli0qts— Balor Club Guy (@TheBalorClubGuy) September 11, 2021