इस हफ्ते की रॉ काफी धमाकेदार रही क्योंकि स्टीव ऑस्टिन स्टोन कोल्ड का जलवा यहां देखने को मिला। कई दिनों बाद इस हफ्ते की रॉ मैडिसन स्क्वायर गॉर्डन में आयोजित हुई। स्टोन कोल्ड इस रॉ में आने वाले थे इस बात का एलान पहले ही कर दिया गया था। ब्रॉन स्ट्रोमैन औऱ सैथ रॉलिंस के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराने वो आए। स्टोन कोल्ड ने अपने ही अंदाज में आकर रॉ की शुरूआत की। इसके बाद उन्होंने सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया। फिर ब्रॉन स्ट्रोमैन और सैथ रॉलिंस को रिंग में बुलाकर कॉन्ट्रैक्ट साइऩ कराया। हालांकि इस दौरान पहले सैथ रॉलिंस ने स्टोन कोल्ड की तारीफ की लेकिन स्ट्रोमैन काफी गुस्से में नजर आए। और उन्होंने सैथ और स्टोन कोल्ड दोनों का मजाक बनाया। दोनों के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइन होने के बाद द ओसी ने यहां पर एंट्री की। 🚂🚂🚂🚂🚂🚂🚂🚂🚂🚂🚂#RAW @BraunStrowman pic.twitter.com/zzIdI0E4LT— WWE (@WWE) September 10, 2019ये भी पढ़ें: 10 प्रोफेशनल रैसलर्स जिन्होंने किसी का मर्डर कियाएजे स्टाइल्स ने आकर यहां पर स्टोन कोल्ड की बेइज्जती की। हालांकि इस दौरान फैंस उन्हें बोलने नहीं दे रहे थे। फैंस काफी बू एजे को कर रहे थे और स्टोन कोल्ड को चीयर कर रहे थे। एजे स्टाइल्स ने कई बार फैंस को चुप रहने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। इसके बाद सैथ रॉलिंस और स्ट्रोमैन ने द ओसी पर हमला कर दिया। स्ट्रोमैन ने गैलोज और एंडरसन को रिंग के बाहर फेंक दिया। सैथ रॉलिंस को एजे ने रिंग के बाहर कर दिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ उसका मजा ही अलग था। स्टोन कोल्ड ने अपने ही अंदाज में स्टनर एजे स्टाइल्स को मार दिया। एजे स्टाइल्स रिंग से थोड़ी देर तक उठ नहीं पाए। स्टोन कोल्ड ने इसके बाद बीयर सैलिब्रेशन किया और वहां से चले गए। WATCH YOUR BACK, @AJStylesOrg...STUNNER! STUNNER! STUNNER! #RAW @steveaustinBSR pic.twitter.com/Xg5mxkbOPB— WWE (@WWE) September 10, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं