WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का Raw सुपरस्टार ने बनाया भद्दा मजाक, इंस्टाग्राम पर मीम्स शेयर कर किया कमेंट

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) का इस बार रॉ (Raw) सुपरस्टार MVP ने मीम्स के जरिए इंस्टाग्राम पर मजाक बनाया है। ब्लू ब्रांड में पिछले हफ्ते ब्रॉक लैसनर और सैमी जेन (Sami Zayn) के बीच सैगमेंट हुआ था। लैसनर की माइक स्किल देखकर पूरा WWE यूनिवर्स हैरान रह गया था। इस सैगमेंट के बाद कई तरह के मीम्स भी सामने आए थे।

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर का सुपरस्टार MVP ने मीम्स के जरिए बनाया मजाक

मौजूदा WWE सुपरस्टार MVP ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस चीज़ को लेकर मीम्स शेयर किया। MVP ने लैसनर और सैमी जेन की तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को देखकर जरूर आप भी हंस जाएंगे। MVP ने इस तस्वीर के जरिए बताया कि बॉबी लैश्ले के खिलाफ मैच को ब्रॉक लैसनर टाल रहे हैं।

बॉबी लैश्ले और ब्रॉक लैसनर के बीच WWE में ड्रीम मैच सभी देखना चाहते हैं। MVP और बॉबी लैश्ले खुद कई बार इस बारे बात कर चुके हैं। बॉबी लैश्ले आए दिन ब्रॉक लैसनर को चुनौती देते रहते हैं। इस मैच को लेकर अभी तक ब्रॉक लैसनर का कोई बयान नहीं दिया। बॉबी लैश्ले इस समय रेड ब्रांड में परफॉर्म कर रहे हैं। वहीं ब्लू ब्रांड में रोमन रेंस के साथ ब्रॉक लैसनर की राइवलरी चल रही है।

अक्टूबर में WWE ने ब्रॉक लैसनर को सस्पेंड कर दिया था। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में लैसनर ने वापसी की। लैसनर ने आते ही सैमी जेन को सबसे पहले अपने जाल में फंसाया। सैमी जेन का मैच लैसनर ने रोमन रेंस के साथ शो में दिमाग लगाकर करा दिया। मेन इवेंट में मैच से पहले लैसनर ने सैमी जेन को बुरी तरह पीट दिया था। इसका फायदा रोमन रेंस ने उठाया और जीत हासिल की। अब WWE के Day 1 पीपीवी में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच एक बार फिर यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच देखने को मिलेगा। WWE ने पिछले हफ्ते ही इस मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया था। MVP ने इस बार तगड़ा मजाक लैसनर का बनाया। शायद लैसनर भी आने वाले समय में इस बात का जवाब दे सकते हैं।

Quick Links