Crown Jewel के बाद WWE Raw की टाइमिंग में बदलाव, भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देखें?

WWE
WWE Raw को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

WWE Raw Timings Changed: WWE Crown Jewel 2024 का सफल समापन हो गया है। शो में छह शानदार मुकाबले देखने को मिले। वहीं रैंडी ऑर्टन (Randy Orton) और केविन ओवेंस का मैच शुरू नहीं हो पाया। ओवेंस ने मुकाबला शुरू होने से पहले ही ऑर्टन के ऊपर स्टील चेयर से हमला कर दिया था। खैर WWE यूनिवर्स की नजरें अब Raw पर टिकी होंगी। रेड ब्रांड के शो में कुछ मजेदार चीजें देखने को मिल सकती है। इसके अलावा Survivor Series 2024 का बिल्डअप भी शुरू होगा। फैंस के लिए बड़ी खबर ये है कि Raw की टाइमिंग में बदलाव हो गया है।

Ad

Raw के एपिसोड का प्रसारण पहले तीन घंटे होता था। WWE ने ऐलान किया था कि 7 अक्टूबर से साल 2024 के अंत तक होने वाले सभी रेड ब्रांड के शो दो घंटे के होंगे। मौजूदा समय में SmackDown और Raw का प्रसारण USA Network पर होता है। वहीं Raw जनवरी, 2025 से फिर Netflix पर चला जाएगा। इस चीज का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। Netflix मे शो के जाने के बाद कई चीजों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Ad

खैर अभी तक Raw की टाइमिंग भारत में हर मंगलवार को सुबह 5.30 से 7.30 बजे थी। 4 नवंबर, 2024 से होने वाले शो की टाइमिंग में अब बदलाव हो जाएगा। रेड ब्रांड की शुरूआत 6.30 बजे से होगी और इसका अंत 8.30 बजे होगा। फैंस Raw का लाइव एक्शन सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हिंदी, इंंग्लिश और तमिल-तेलुगु में देख सकते हैं। इसके अलावा Sportskeeda Hindi पर लाइव कमेंट्री को फॉलो कर सकते हैं।

WWE Raw में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

Raw का आगामी एपिसोड रियाद, सऊदी अरब में होगा, जहां पर Crown Jewel 2024 का आयोजन हुआ था। रेड ब्रांड का शो जबरदस्त होने की उम्मीद जताई जा रही है। कंपनी ने अभी तक एक बड़े मैच का ऐलान किया है। वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर के लिए फैटल 4 वे मुकाबला होगा, जिसमें सैथ रॉलिंस, डेमियन प्रीस्ट, डॉमिनिक मिस्टीरियो और शेमस हिस्सा लेंगे। जो भी सुपरस्टार जीत हासिल करेगा उसकी टक्कर मौजूदा चैंपियन गुंथर से होगी। Crown Jewel में गुंथर को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications