WWE पिछले एक साल से व्यूअरशिप को लेकर काफी परेशान हैं। खासतौर पर पिछले चार महीने से WWE रॉ की व्यूअरशिप का काफी बुरा हाल है। इस हफ्ते WWE रॉ की व्यूअरशिप इतिहास में दूसरी बार सबसे कम रही है। और ये काफी चिंता का विषय है। वैसे भी इस समय WWE के सभी शो बिना फैंस के हो रहे हैं। जिस वजह से काफी नुकसान कंपनी को हो रहा है। WrestlingInc के मुताबिक इस हफ्ते WWE रॉ की व्यू्अरशिप 1.617 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते के मुताबिक 0.7 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। एक्सट्रीम रूल्स के बाद हुए WWE रॉ की व्यूअरशिप 1.628 मिलियन थी। WWE रॉ का बुरा हाल इस हफ्ते रॉ की पहले घंटे की व्यूअरशिप 1.699 मिलियन रही जबकि दूसरे घंटे की व्यूअरशिप 1.688 मिलियन थी। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी तीसरे घंटे में कुछ कमाल नहीं हो पाया। और व्यूअरशिप गिर कर 1.463 मिलियन में आ गई। पिछले कई हफ्तों से यही हाल चल रहा है। एक समय था जब तीसरे घंटे में WWE रॉ की व्यूअरशिप काफी अधिक रहती थी। क्योंकि मेन इवेंंट में व्यूअरशिप हमेशा बढ़ती है लेकिन अब सीधे तौर पर कई टाइम से पूरी तरह ये गिर रही है। ऐसा नहीं है कि WWE रॉ के एपिसोड अच्छे नहीं हो रहे हैं। WWE रॉ के एपिसोड में कई अच्छे मैच और सैगमेंट्स हुए लेकिन बिना फैंस के इसमें कुछ मजा नहीं आता है। अभी सीधे तौर पर WWE डिजिटल व्यूअरशिप पर निर्भर हैं। इस हफ्ते रैंडी ऑर्टन ने शो की शुरूआत की थी और मेन इवेंट में भी अंत रैंडी ऑर्टन ने ही किया था। समरस्लैम को लेकर भी इस समय WWE रॉ में काफी अच्छा बिल्डअप चल रहा है। विंस मैकमैहन के लिए पिछले कुछ समय से व्यूअरशिप काफी चिंता की बात बनीं हुई है। The champ never saw it coming.RKO OUTTA NOWHERE by @RandyOrton! #WWERaw pic.twitter.com/2XJINy7R1N— WWE (@WWE) July 28, 2020ये भी पढ़ें:-SummerSlam में ड्रू मैकइंटायर का मुकाबला WWE के सबसे बड़े विलन से होगा