ब्रॉक लैसनर और ऐज की पत्नी पर हुए खतरनाक हमले से WWE को हुआ फायदा

इस हफ्ते रॉ काफी अच्छी रही थी। मार्च के पहले एपिसोड की व्यूअरशिप 2.25 मिलियन रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इस बार 50 हजार व्यूअर्स की बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: लैसनर की धुनाई और ऐज की पत्नी को RKO पड़ने के बाद ट्विटर पर फैंस की प्रतिक्रियाओं का सैलाब आया

पहला घंटा- 2.358 मिलियन

दूसरा घंटा- 2.297 मिलियन

तीसरा घंटा- 2.115 मिलियन

इस बार तीसरे घंटे की व्यूअरशिप काफी अच्छी रही है। कई बार से तीसरे घंटे की व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही थी। ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने इस हफ्ते रॉ की शुरूआत की। इसके बाद मैकइंटायर ने आकर तीन क्लेमोर किक लैसनर को मारी। फैंस भी इस बात को लेकर काफी खुश हो गए थे। इसके अलावा इस शो में रॉ टैग टीम चैंपियनशिप को लेकर मैच हुआ था। स्ट्रीट प्रॉफिट्स नए रॉ टैग टीम चैंपियन बन गए है। शायना बैजलर का भी मुकाबला कायरी सेन के साथ हुआ था। वो इस मैच की विजेता रही। एजे स्टाइल्स ने भी एलिस्टर ब्लैक को हराया।

रॉ का मेन इवेंट शानदार रहा। शायद इस वजह से व्यूअरशिप अच्छी रही। कई वक्त से मेन इवेंट अच्छा नहीं रहता था जिससे नुकसान हो रहा था। मेन इवेंट में बेथ फीनिक्स आईं थी। वो ऐज का मेडिकल अपडेट देने आई थी। रैंडी ऑर्टन ने इसके बाद आकर बताया कि ऐज के ऊपर उन्होंने क्यों अटैक किया। फीनिक्स ने रैंडी को थप्पड़ मार दिया। और इसके बाद रैंडी ऑर्टन ने बेथ फीनिक्स को आरकेओ मार दिया। ये सैगमेंट काफी शानदार था। जिसका फायदा पूरी तरह कंपनी को मिला। इस बार रॉ की व्यूअरशिप काफी अच्छी रही। वैसे भी ये सुपर शोडाउन के बाद रॉ का पहला एपिसोड था। अब अगले हफ्ते एलिमिनेशन चैंबर होने वाला है। फैंस की नजरें इस शो पर टिकी हुई है। जिसके बाद फिर रेसलमेनिया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं