Real-Life Bloodline Member Teases Return WWE: WWE में अनोआ’ई परिवार का बहुत बड़ा रोल रहा है। मौजूदा समय में इस परिवार के कई सदस्य कंपनी में काम कर रहे हैं, जिनमें से एक रोमन रेंस (Roman Reigns) भी हैं। रोमन के लिए पिछले पांच साल जबरदस्त रहे हैं। कंपनी के टॉप स्टार वो बन चुके हैं। खैर एक रियल-लाइफ ब्लडलाइन सदस्य ने WWE में वापसी की इच्छा जताई है, जिनका नाम अफा अनोआ’ई जूनियर है। वो पहले भी कई बार कंपनी में दोबारा आने की बात कह चुके हैं। एक दशक से भी ज्यादा समय से पहले WWE में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के साथ अफा अनोआ’ई जूनियर थे। हालांकि, अफा ज्यादा सफलता हासिल नहीं कर पाए। वो रैंडी और कोडी के साथ भी ज्यादा समय नहीं बिता पाए। उन्हें 2009 की शुरुआत में रिलीज कर दिया गया था। 2008 में उन्होंने WWE Raw में अपना अंतिम मैच लड़ा था। WWE के साथ एक छोटे से रन में अफा ने फैंस को खूब प्रभावित किया। उन्होंने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता।MuscleManMalcolm को हाल ही में अफा ने अपना इंटरव्यू दिया। उनसे वहां पर WWE में वापसी को लेकर सवाल पूछा गया था। अफा ने कहा कि रेसलिंग बिजनेस में कुछ भी हो सकता है। अफा के अनुसार, कुछ भी हो सकता है। प्रो-रेसलिंग में आप कुछ नहीं कह सकते हैं। आपको पता है कि ये कैसा बिजनेस है। हम द ब्लडलाइन हैं। हम कहीं नहीं जा रहे हैं। चाहे वो ऑन-स्क्रीन हो या बैकस्टेज या कुछ और। मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। ब्लडलाइन यहां लंबे समय तक रहने वाली है।WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस की हुई थी हारWrestleMania 41 नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस का मुकाबला सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। तीनों के बीच तगड़ा मैच देखने को मिला था। पॉल हेमन ने अंत में पंक और रोमन को धोखा देते हुए रॉलिंस से हाथ मिला लिया। उनकी वजह से रॉलिंस को जीत भी मिल गई। इसके बाद Raw के एपिसोड में भी रॉलिंस और ब्रेकर ने मिलकर पंक और रोमन रेंस को धराशाई किया। View this post on Instagram Instagram Post