Roman Reigns के भाई ने WWE के साथ साइन किया कॉन्ट्रैक्ट, परिवार के सदस्य से लीक हुई जानकारी

Ujjaval
WWE ने रोमन रेंस के भाई को अपने साथ जोड़ा (Photo: WWE.com)
WWE ने रोमन रेंस के भाई को अपने साथ जोड़ा (Photo: WWE.com)

Lance Anoa'i Signing With WWE Leaked: एक लोक्रपिय असल जीवन के ब्लडलाइन (Bloodline) मेंबर के WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने की बात लीक हो गई है। WWE ने इस बारे में नहीं बताया था लेकिन अब परिवार के सदस्य ने ही बात कन्फर्म कर दी है। यह जानकारी उनके ही परिवार के सदस्य लॉयड अनोआ'ई ने दी है। बता दें कि यह स्टार और कोई नहीं बल्कि, रोमन रेंस के भाई लांस अनोआ'ई (Lance Anoa'i) हैं। लांस ने खुद अभी तक WWE के साथ जुड़ने के बारे में कोई बात नहीं की थी लेकिन उनके अंकल ने सभी को बता दिया है।

Ad

लांस ने 2010 में रेसलिंग करना शुरू किया था और वो इसके बाद से ही एक्टिव हैं। कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि लांस अनोआ'ई ने WWE के साथ कुछ समय पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया था। हालांकि, चोट के कारण अभी तक उनका डेब्यू देखने को नहीं मिल पाया है। अब इस खबर को अनोआ'ई परिवार के सदस्य ने कन्फर्म कर दिया है। रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर लॉयड थोड़े समय पहले Keeks and Squeaks चैनल पर नज़र आए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने यह जानकारी लीक कर दी कि लांस WWE का हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने कहा,

"मेरे भतीजे जेकब फाटू का मैं काफी समय से चुने जाने का इंतजार कर रहा था और ऐसा हो गया। मैं काफी खुश हूं। मेरे एक और भतीजे लांस अनोआ'ई इस समय NXT में हैं और एक नाम जो मेरे पास है, मैं उन्हें भी फिट करना चाहूंगा। मेरा बेटे भी तैयार हैं और मैं अभी उनके साथ ट्रेनिंग कर रहा हूं। वो 17 साल के हैं,अभी उनका कद 6 फुट 4 इंच का है और उनकी हाइट अभी बढ़ना रुक नहीं रही है। इसी वजह से वो हमारी तीसरी पीढ़ी का हिस्सा हो सकते हैं।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE में लांस पहले दो मौकों पर काम कर चुके हैं

लांस अनोआ'ई ने WWE में दो मौकों पर लोकल स्टार के रूप में मेन रोस्टर पर काम किया है। दिसंबर 2014 में उन्हें टैग टीम मैच में असेंशन के खिलाफ हार मिल गई थी। 2019 में लांस का मुकाबला शेन मैकमैहन के खिलाफ आया था और यहां उनकी हार हुई थी। बाद में रोमन रेंस ने आकर लांस को शेन और ड्रू मैकइंटायर के हमले से बचाया था। लंबे इंतजार के बाद लांस WWE के साथ जुड़े हैं और देखना होगा कि उनका रन कैसा रहता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications