रोमन रेंस के भाई का WWE में सफल ना होने का असली कारण सामने आया

WWE में अनोई फैमिली धीरे-धीरे राज कर रही है। रोमन रेंस इस समय यूनिवर्सल चैंपियन हैं। जे उसो भी रोमन रेंस के साथ है। कुछ दिन बाद जिमी उसो की भी वापसी हो जाएगी। रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस के लिए WWE ने बड़ा प्लान तैयार किया है। रोमन रेंस की नई फैक्शन बनेगी और नई थीम आएगी।

Ad

ये भी पढ़ें: 3 एशियाई रेसलर्स जो फिलहाल WWE में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त कर रहे हैं

रोमन रेंस के भाई को लेकर बड़ी खबर

रोमन रेंस के कई कजिन WWE में काम कर रहे हैं और कुछ कर चुके हैंं। इनमें से एक नाम मानू का भी है। मानू को WWE में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई। WWE रन उनका कुछ खास नहीं रहा था। WWE लैजेंड और AEW कमेंटेटेर जिम रॉस ने हाल ही में अपने पॉडकास्ट में मानू के WWE रन के बारे में बात की। यहां उन्होंने बताया कि वो WWE में सफल क्यों नहीं हो पाए। जिम रॉस ने कहा,

मेरे हिसाब से अभी भी वो अपना रास्ता खोज रहे हैं। वो एक काफी ठेठ समोअन इंसान है। वो एक अच्छे बच्चे हैं। ये बात मैं सही से कह रहा हूं। कंपनी ने उन्हें बहुत मौके दिए। तीन साल तक वो कंपनी में रहे थे। उन्हें मौके मिले। लेकिन ये मौके काम नहीं कर पाए। वो अगले लेवल में जाने के लिए तैयार नहीं थे। मैं अफा और सिका की बहुत करता हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आपके बच्चे भी आपकी ही तरह निकलेंगे। कई बच्चे ऐसे भी है जो अपने पिता के नक्शेकदम पर चले और मुश्किल राह में भी आगे बढ़े।

ये भी पढ़ें: "WWE का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए मैंने खुद ट्रिपल एच से सीधे बात की थी"

अफा अनोई के बेटे मानू हैं। अफा अनोई का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। मानू का WWE रन सफल नहीं हो पाया। अनफॉरगिव पीपीवी 2008 में उन्होंने डेब्यू किया था।रैंडी ऑर्टन के फैक्शन को वो हिस्सा बने। कुछ महीने लैगेसी के मेंबर भी वो रहे। लेकिन साल 2009 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था।

रोमन रेंस इस समय WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। लेकिन मानू को भी मौका मिला था और वो उसका फायदा नहीं उठा पाए थे। जिम रॉस ने ये बात खुलकर कही की कई मौका मानू को दिए गए थे लेकिन वो उनके काम नहीं आया।

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस के कारण 36 साल के सुपरस्टार को लगा झटका, मौजूद चैंपियन पर हुआ खतरनाक अटैक

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications