Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान Brock Lesnar द्वारा ऑफ-स्क्रिप्ट चले जाने की असली वजह सामने आई

Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ था तगड़ा मैच
Elimination Chamber 2022 में WWE चैंपियनशिप के लिए हुआ था तगड़ा मैच

Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। कुछ अलग अंदाज में ब्रॉक लैसनर नजर आए थे। अपने प्रतिद्वंदियों का काफी बुरा हाल लैसनर ने किया था। इसके बाद खबर सामने आई थी कि मैच में ब्रॉक लैसनर स्क्रिप्ट से बाहर चले गए थे। लैसनर ने इस मैच में पॉड को तोड़कर एंट्री की थी। मौजूदा रिपोर्ट में ब्रॉक लैसनर के ऑफ-स्क्रिप्ट जाने के असली कारण का खुलासा हुआ है।

Ad

Elimination Chamber 2022 में ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप जीती थी

Elimination Chamber 2022 में बॉबी लैश्ले ने अपनी WWE चैंपियनशिप रिडल, ऑस्टिन थ्योरी, सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स और ब्रॉक लैसनर के खिलाफ डिफेंड की थी। बॉबी लैश्ले इस मैच में बिना लड़े ही बाहर हो गए थे। लैश्ले को इंजरी आ गए थी। लैसनर ने इसके बाद बाकी सुपरस्टार्स को एलिमिनेट करते हुए WWE चैंपियनशिप हासिल कर ली। इस मैच के अंत में दो सुपरस्टार्स पॉड में बचे थे। पहले बॉबी लैश्ले का नंबर आया लेकिन वो इंजरी के कारण बाहर हो गए थे। लैसनर ने इसके बाद इंतजार नहीं किया और अपना पॉड तोड़कर रिंग में आ गए।

Ad

डेव मैल्टजर ने अब अपनी रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी है। इंजरी एंगल के जरिए बॉबी लैश्ले मैच से बाहर हो गए थे। ये बात सभी को पहले से पता थी। ब्रॉक लैसनर को ये बात पता थी कि बॉबी लैश्ले इस मैच से बाहर हो गए। लैसनर को ये बात नहीं पता थी कि WWE द्वारा बॉबी लैश्ले के चैंबर पॉड को ओपन किया जाएगा। इस वजह से ही लैसनर स्क्रिप्ट से बाहर चले गए थे।

WWE के पास मैच कराने के लिए टाइम की कमी भी थी। इस वजह से टैग टीम चैंपियनशिप भी रद्द कर दिया गया था। लैसनर शायद इस वजह से भी टाइम से पहले पॉड से निकल गए थे। लैसनर ने रिंग में आने के बाद भी ज्यादा समय नहीं लिया। जल्दी-जल्दी उन्होंने अन्य सुपरस्टार्स को एलिमिनेट कर दिया था। अंत में ऑस्टिन थ्योरी बचे थे और लैसनर ने उनके ऊपर जरूर खतरनाक अटैक किया था।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications