शेन मैकमैहन के Hell in the Cell में मैच लड़ने की वजह सामने आई

हमने आपको पिछले महीने बताया था कि केविन ओवंस और शेन मैकमैहन की दुश्मनी आगे जाएगी और इन दोनों स्टार्स के बीच हैल इन ए सैल में मैच देखने को मिलेगा। शेन मैकमैहन के रैसलिंग करने को लेकर फैंस के बीच से मिली-जुली प्रतिक्रिया आती है। WWE के सीईओ विंस मैकमैहन ने शेन मैकमैहन को फिर से रिंग में लाकर लड़ाने का फैसला किया है, इस बात के बीच कई सारे कारण हैं। हैल इन ए सैल में शेन मैकमैहन को रिंग में उतारने के पीछे की वजह ये है कि विंस को लगता है उनके बेटे शेन मैकमैहन फैंस के बीच बहुत ही ज्यादा लोकप्रिय हैं। शेन को रैसलमेनिया 32 की कामयाबी का खूब श्रेय दिया जाता है। रैसलमेनिया 32 को लेकर फैंस के बीच ज्यादा उत्सुकता देखने को नहीं मिल रही थी। उसी दौरान WWE ने शेन मैकमैहन को मैच कार्ड में शामिल कर दिया और 26 हजार टिकटों की बिक्री बढ़ी। विंस मैकमैहन को लगता है कि उनके द्वारा शेन को वापिस लाकर मैच कराने की वजह से फायदा हुआ है। रैसलमेनिया 32 की वजह से कंपनी को 29.4 मिलियन डॉलर का मुनाफा हुआ था। शेन मैकमैहन को उस दौरान 1.5 मिलियन डॉलर सालाना का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शेन मैकमैहन को अपने पहले साल में 1.8 मिलियन डॉलर मिले। 3 लाख डॉलर उन्हें बॉनस और रॉयल्टी के रूप में मिले। शेन मैकमैहन फिलहाल कंपनी के साथ एक परफॉर्मर के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट में हैं, इसका साफ मतलब है कि WWE के क्रिएटिव काम से उनका कोई लेना देना है और सिर्फ स्मैकडाउन के जनरल मैनेजर की भूमिका अदा कर रहे हैं। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक शेन को साल में 2 मैच हर हाल में लड़ने ही हैं। ऐसे में केविन ओवंस के साथ शेन मैकमैहन का मैच उनके कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को पूरा करने के लिए हैं। इससे पहले शेन मैकमैहन ने रैसलमेनिया 33 में एजे स्टाइल्स के साथ मैच लड़ा था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications