WWE में हाल ही में वापसी करने वाले दिग्गज Superstar नहीं बनेंगे Crown Jewel 2023 का हिस्सा, चौंकाने वाले कारण का हुआ खुलासा

..
WWE Crown Jewel में होंगे बड़े मुकाबले
WWE Crown Jewel में होंगे बड़े मुकाबले

Crown Jewel 2023: WWE कुछ दिनों में सऊदी अरब में क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2023) प्रीमियम लाइव इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने कई बड़े मैच और स्टार्स को शो के लिए बुक किया है। वहीं, कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं, जो सऊदी इवेंट का हिस्सा नहीं हैं। इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है।

Ad

पूर्व यूएस चैंपियन कार्लिटो सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं। कार्लिटो ने हाल ही में WWE के साथ फिर से कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। वो LWO ग्रुप के मेंबर बन गए हैं। सभी को उम्मीद थी कि वो अगले हफ्ते सऊदी शो में लोगन पॉल के खिलाफ रे मिस्टीरियो की तरफ से रिंगसाइड पर मौजूद रहेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है।

WWE यूएस में लगभग हर हफ्ते के अंत में हाउस शोज़ का आयोजन करती है। इस हफ्ते के अंत में रोशर के Blue Cross Arena में WWE Live Supershow का आयोजन होगा, जिसके लिए कार्लिटो को एडवर्टाइज़ किया गया है। उसी दिन सऊदी में Crown Jewel 2023 इवेंट भी होना है। इसका मतलब साफ है कि LWO मेंबर सऊदी इवेंट में नहीं दिखेंगे। कई फैंस के लिए यह एक चौंकाने वाला खुलासा होगा क्योंकि किसी ने उनकी Crown Jewel से गैरमौजूदगी की उम्मीद नहीं की थी।

youtube-cover
Ad

Crown Jewel 2023 के आसपास ही New York में होने वाले WWE Live Event में भाग लेंगे कई टॉप स्टार्स

यह हफ्ता दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी के लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। कुछ दिनों में Crown Jewel के साथ-साथ कंपनी New York में एक लाइव इवेंट भी होस्ट करेगी। यह संभव इसलिए हो पा रहा है क्योंकि कंपनी के पास बड़ा रोस्टर है, जिसमें कई टॉप स्टार मौजूद हैं।

The Blue Cross Arena में होने वाले लाइव इवेंट में कार्लिटो के अलावा गुंथर जैसे कई टॉप स्टार्स को एडवर्टाइज़ किया गया है। शो में डबल मेन इवेंट होगा। गुंथर अपनी आईसी चैंपियनशिप शिंस्के नाकामुरा और रिकोशे के खिलाफ डिफेंड करेंगे। टिफनी स्ट्रैटन, बैकी लिंच से भिड़ेंगी। WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए इयो स्काई और शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला होगा। ग्रेसन वॉलर, कोफी किंग्सटन, द स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स, ओमोस सहित कई स्टार्स लाइव इवेंट में मौजूद होंगे।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications