Sanga: कुछ हफ्ते पहले WWE ने भारतीय सुपरस्टार सांगा (Sanga) को कंपनी से रिलीज कर सभी को चौंका दिया था। ये बात खुद सांगा को भी हजम नहीं हुई थी। उन्हें भी झटका लगा और इसके बाद वो बहुत गुस्से में दिखे। खैर मौजूदा समय में वो एक्शन से बाहर की दुनिया का मजा ले रहे हैं। इस बार उन्होंने फैंस से मिलते हुए एक वीडियो पोस्ट कर खास अपील भी की है। सांगा इंडस शेर ग्रुप में रेड ब्रांड में काम कर रहे थे। उनके साथ भारतीय सुपरस्टार वीर महान और जिंदर महल भी थे। पिछले साल ही उनका मेन रोस्टर में डेब्यू हुआ था। सांगा ने अपनी ताकत से सभी को प्रभावित भी किया था। अचानक उन्हें WWE द्वारा निकाले जाने से भारतीय फैंस को भी झटका लगा। सांगा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। ऐसा लगा कि वो किसी इवेंट में गए हुए हैं। उन्होंने इस दौरान बहुत ही जोशीले अंदाज में फैंस से मुलाकात की। फैंस भी उन्हें देखकर गदगद हो गए। सांगा ने कैप्शन भी दिल छू देने वाला दिया। उन्होंने कहा,इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप कितने बड़े स्टार हैं। लेकिन फैंस से बड़ा कोई नहीं है। इसलिए हमेशा अपने फैंस का सम्मान करें। View this post on Instagram Instagram Postवैसे कुछ हद तक सांगा ने अच्छी बात लिखी है। अक्सर देखा गया है कि कुछ सुपरस्टार अपने फैंस की इज्जत नहीं करते हैं। उन्हें इससे कुछ सीख लेनी चाहिए क्योंकि किसी भी इंसान को स्टार भी उनके फैंस ही बनाते हैं।पूर्व WWE सुपरस्टार सांगा का अगला कदम क्या होगा?WWE में मौजूदा समय में कोई भी भारतीय सुपरस्टार काम नहीं कर रहा है। ये बहुत ही गलत बात है और इससे सांगा भी बहुत गुस्से में दिखाई दिए थे। उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए कंपनी के ऊपर आरोप लगाए थे। ऐसा लगा था कि WWE द्वारा फ्यूचर में इंडस शेर को तगड़ा पुश दिया जाएगा लेकिन ये नहीं हो पाया। जिंदर महल लंबे समय से WWE में काम कर रहे थे। उनके रिलीज से कुछ सुपरस्टार्स को भी दुख हुआ। खैर अब देखना होगा कि सांगा का अगला कदम क्या होगा। बहुत जल्द वो अपने फैंस को इस बारे में बताएंगे।