WWE Royal Rumble में इस बार दिग्गज रोंडा राउजी ने सरप्राइज एंट्री की थी। पूर्व WWE सुपरस्टार एंबर मून (Ember Moon) ने रोंडा राउजी (Ronda Rousey) की वापसी में उनकी बहुत मदद की। मून ने ही वापसी से पहले राउजी को ट्रेनिंग दी थी। साल 2015 से 2021 तक एंबर मून ने WWE रोस्टर में अच्छा काम किया था। NXT चैंपियनशिप भी उन्होंने अपने नाम की थी। NXT में अच्छा काम करने के बाद साल 2018 में उनकी मेन रोस्टर में एंट्री हुई थी। मेन रोस्टर में उनकी बुकिंग अच्छी नहीं रही। इस दौरान इंजरी से भी उन्हें जूझना पड़ा था। पिछले साल नवंबर में एंबर मून को WWE ने रिलीज कर दिया था।WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने किया शानदार ट्वीटरोंडा राउजी ने ट्विटर के जरिए इस बार एंबर मून को लेकर बड़ा बयान दिया। रोंडा राउजी ने कहा कि उन्हें मैच के लिए तैयार करने के लिए बहुत धन्यवाद। इस दौरान राउजी ने प्रो रेसलिंग स्कूल का जिक्र भी किया था।Ronda Rousey@RondaRouseyThank you for helping me get ready for #RoyalRumble2022 @AthenaPalmer_FG ! If you want her to train you too check out her school Thewrestlingdojo.com7:49 AM · Feb 3, 202231747Thank you for helping me get ready for #RoyalRumble2022 @AthenaPalmer_FG ! If you want her to train you too check out her school Thewrestlingdojo.comराउजी ने तीन साल बाद WWE रिंग में वापसी की। इस बार विमेंस रंबल मैच में उन्होंने जबरदस्त एंट्री की। राउजी ने 28वें नंबर पर एंट्री की और विजेता भी बनीं। WrestleMania 35 के बाद पहली बार वो रिंग में नजर आईं। WrestleMania 38 में रोंडा राउजी का मुकाबला किसके साथ होगा ये अभी तय नहीं हुआ। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में राउजी की एंट्री होगी और इसका फैसला वहां लिया जाएगा।इस हफ्ते रेड ब्रांड में रोंडा राउजी और बैकी लिंच का आमना-सामना हुआ था। राउजी ने कड़ी चेतावनी बैकी लिंच को इस बार दी। Elimination Chamber 2022 में बैकी लिंच का मुकाबला लीटा के साथ होगा। इस हफ्ते रेड ब्रांड में मैच का ऐलान हुआ था। राउजी की वापसी से WWE फैंस खुश नजर आ रहे हैं। राउजी का सामना इस बार फ्लेयर के साथ भी ब्लू ब्रांड में होगा। दोनों के बीच तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा। राउजी बड़ा ऐलान भी WrestleMania 38 को लेकर ब्लू ब्रांड में करेंगी। अब सभी ब्लू ब्रांड के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।