पूर्व रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन नाया जैक्स (Nia Jax) ने इस बार दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) की तारीफ की है। नाया जैक्स ने कहा कि ब्रॉक लैसनर सबसे बिंदास इंसान है। डे 1 (Day 1) में कुछ दिन पहले ब्रॉक लैसनर ने WWE चैंपियनशिप जीतकर सभी को हैरान कर दिया था। इस हफ्ते रेड ब्रांड की शुरूआत भी ब्रॉक लैसनर ने की। सबसे बड़ी बात ये रही कि पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए है।पूर्व WWE सुपरस्टार नाया जैक्स ने ट्वीट के जरिए रखी अपनी बातरेड ब्रांड की शुरूआत इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने की। ब्रॉक लैसनर का ये ओपनिंग सैगमेंट खास रहा। उन्होंने रोमन रेंस का मजाक बनाया और जल्द ठीक होने की बात भी कही। पॉल हेमन ने भी लैसनर की राह पर चलकर रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान दिया। लैसनर के इस ओपनिंग सैगमेंट को देखकर नाया जैक्स भी खुश हो गईं। उन्होंने तुरंत ट्वीट कर लैसनर की तारीफ कर दी।Lina Fanene@LinaFaneneBrock is one of the coolest dudes, hands down6:42 AM · Jan 4, 20222506132Brock is one of the coolest dudes, hands downनाया जैक्स को पिछले साल नवंबर में WWE ने रिलीज कर दिया था। नाया जैक्स के रिलीज होने के बाद कोई भी खुश नजर नहीं आया था। WWE के ऊपर सभी ने काफी आरोप लगाए। खुद नाया जैक्स को भरोसा नहीं हुआ था कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर इसके बाद नाया जैक्स ने काफी भावुक बयान दिया था। नाया जैक्स शायद अब रिंग में नजर नहीं आएंगी। कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने रिटायरमेंट के संकेत दे दिए थे।नाया जैक्स का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा। नाया जैक्स ने अपनी फिजिक से सभी को काफी प्रभावित किया था। कई चैंपियनशिप भी नाया जैक्स ने WWE में हासिल की थी। WWE ने भी नाया जैक्स को समय-समय पर अच्छा पुश दिया और उन्होंने इसका फायदा भी उठाया। नाया जैक्स ने अपने फ्यूचर को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं दिया है। जल्द ही सोशल मीडिया के जरिए वो अपनी बात फैंस के सामने रखेेंगी। नाया जैक्स के ट्वीट को देखकर ब्रॉक लैसनर भी जरूर खुश हुए होंगे। लैसनर का इस समय जबरदस्त जलवा WWE में चल रहा है।