WWE से निकाले गए पूर्व चैंपियन को दिग्गज ब्रॉक लैसनर की आई याद, सोशल मीडिया पर Royal Rumble मैच की खास तस्वीर पोस्ट की

WWE ने पिछले महीने फेमस सुपरस्टार को रिलीज कर दिया था
WWE ने पिछले महीने फेमस सुपरस्टार को रिलीज कर दिया था

WWE रॉयल रंबल (Royal Rumble) 2020 मैच में ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और कीथ ली (Keith Lee) का आमना-सामना हुआ था। ये पल फैंस को आज भी याद आता है। कीथ ली को कुछ महीने पहले WWE ने कंपनी से रिलीज कर दिया था। कीथ ली को ब्रॉक लैसनर के साथ रिंग में बिताया गया पल आज भी याद है। कीथ ली ने इस बार ब्रॉक लैसनर के साथ उसी मैच की तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसका मतलब साफ है कि कीथ ली को वो पल आज भी याद आता है।

Ad
Ad

पूर्व WWE सुपरस्टार कीथ ली ने ब्रॉक लैसनर के साथ तस्वीर पोस्ट की

पिछले साल WWE मेन रोस्टर में कीथ ली ने एंट्री की थी। इससे पहले NXT में उनका रन शानदार रहा था। NXT में चैंपियनशिप भी कीथ ली ने अपने नाम की थी। NXT रन के दौरान मेन रोस्टर में भी कीथ ली ने एंट्री की थी। फैंस ने इस दौरान काफी चीयर कीथ ली को किया। ब्रॉक लैसनर और कीथ ली जब रिंग में थे तब फैंस काफी खुश हो गए थे। ये सब देखने के बाद ही WWE ने मेन रोस्टर में कीथ ली की एंट्री कराई थी।

मेन रोस्टर में आने के बाद भी कीथ ली ने अच्छा काम किया था। रैंडी ऑर्टन को उन्होंने इस दौरान हराया। इसके बाद कुछ अच्छे मैच कीथ ली ने फैंस को दिए। इस साल की शुरूआत में कीथ ली अचानक WWE टीवी से गायब हो गए थे। बाद में कीथ ली को कोविड भी हो गया था। कुछ महीने पहले ही कीथ ली ने WWE टीवी पर वापसी की थी। WWE ने उनके गिमिक और नाम में बदलाव किया। कीथ ली ने कहा था कि विंस मैकमैहन ने ही उनके गिमिक में बदलाव किया। ऐसा लगा था की कीथ ली को अच्छा पुश मिलेगा लेकिन इससे पहले ही उन्हें रिलीज कर दिया गया।

4 नवंबर को पिछले महीने कीथ ली को WWE ने रिलीज कर दिया था। अब वो WWE के साथ 90 दिन के नॉन कम्पीट क्लॉज कॉन्ट्रैक्ट पर है। यानी की 90 दिन बाद ही वो किसी अन्य कंपनी में एंट्री करेंगे। अगले साल ये क्लॉज पूरा होने के बाद ही अब कीथ ली बड़ा फैसला अपना फ्यूचर को लेकर लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications