WWE के पूर्व चैंपियन Drew McIntyre की हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया, मौजूदा रिपोर्ट में कंपनी के प्लान का हुआ खुलासा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर खबर
WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर खबर

Drew McIntyre: WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) इस समय बीमार हो रहे हैं। फूड प्वॉइजनिंग के कारण उन्हें बहुत दिक्कत हो रही है। PWInsider की मौजूदा रिपोर्ट में पूर्व WWE चैंपियन मैकइंटायर को लेकर अपडेट दिया गया है। हेल्थ से परेशान होने के बावजूद स्मैकडाउन (SmackDown) के अंतिम एपिसोड में मैकइंटायर नज़र आए थे। कैरियन क्रॉस (Karrion Kross) के साथ उन्होंने अपनी स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई।

Ad

मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार मैकइंटायर इस हफ्ते भी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में नजर आएंगे। क्रिएटिव टीम ने उनके लिए प्लान तैयार कर लिया है। हाउस शो में मैकइंटायर की जगह ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ली थी। रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते होने वाले हाउस शो में मैकइंटायर की वापसी हो जाएगी।

Ad

WWE Extreme Rules इवेंट में मैकइंटायर का मुकाबला कैरियन क्रॉस के साथ होगा

मैकइंटायर की राइवलरी इस समय कैरियन क्रॉस के साथ चल रही है। वापसी के बाद क्रॉस ने सबसे पहले मैकइंटायर के ऊपर अटैक किया था। उस समय मैकइंटायर की राइवलरी रोमन रेंस के साथ चल रही थी। अभी तक मैकइंटायर को अपने माइंडगेम से क्रॉस ने बहुत परेशान किया है। Extreme Rules इवेंट का आयोजन 8 अक्टूबर को होगा। WWE ने दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। दोनों के बीच इस इवेंट में स्ट्रैप मैच फैंस को देखने को मिलेगा।

Clash at the Castle इवेंट में मैकइंटायर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ हुआ था। दोनों के बीच यूके में अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिला था। इस मैच में मैकइंटायर को फैंस ने बहुत चीयर किया था। कई बार लगा कि वो चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैच में एक वक्त रोमन रेंस हार की कगार पर खड़े थे लेकिन सोलो सिकोआ ने उन्हें बचा लिया। मैकइंटायर चैंपियनशिप जीतने में नाकाम रहे। मैकइंटायर अब WWE के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। आने वाले समय में उनका चैंपियन बनना लगभग पक्का है। WWE द्वारा उन्हें तगड़ा पुश जरूर दिया जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications