WWE Clash at the Castle में Roman Reigns से करारी हार के बाद Drew McIntyre के अगले प्रतिद्वंदी का नाम सामने आया, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? 

Pankaj
WWE Clash at the Castle 2022 में मैकइंटायर को मिली हार
WWE Clash at the Castle 2022 में मैकइंटायर को मिली हार

Roman Reigns: WWE Clash at the Castle 2022 का समापन हो गया है। ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) जैसा चाहते थे वैसा उनके लिए यहां पर नहीं हुआ। रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ यूके क्राउड के बीच उन्हें हार का सामना करना पड़ा। रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मौजूदा रिपोर्ट में अब मैकइंटायर के फ्यूचर को लेकर बड़ी बात सामने आई है।

Ad

WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

इस इवेंट के मेन इवेंट में मैकइंटायर और रोमन रेंस के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ था। क्लोजिंग मोमेंट बहुत ही शानदार रहा था। रोमन रेंस के कजिन भाई और NXT सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने आकर इस मुकाबले में दखलअंदाजी की और रोमन रेंस की जीत हो गई। फैंस को भी मोमेंट नहीं मिल पाया। फैंस ने सोचा था कि उनका लोकल हीरो इस बार चैंपियन बनेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Xero News ने अपनी रिपोर्ट में अब बड़ा हिंट मैकइंटायर के फ्यूचर को लेकर दिया है। WWE Extreme Rules का आयोजन अगले हफ्ते होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस इवेंट में मैकइंटायर का सामना कैरियन क्रॉस से हो सकता है। मेन इवेंट मैच के दौरान क्रॉस रिंगसाइड में मौजूद थे। रोमन रेंस और मैकइंटायर के बीच मुकाबले में वो भी शामिल थे। मैकइंटायर और क्रॉस के बीच बहस भी हुई थी।

Ad

रोमन रेंस की अगली स्टोरीलाइन किसके साथ होगी ये भी ध्यान देने वाली बात होगी। ये भी हो सकता है कि अगले इवेंट में रोमन रेंस, मैकइंटायर और कैरियन क्रॉस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हो। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। क्रॉस ने कुछ हफ्ते पहले वापसी कर मैकइंटायर के ऊपर ही हमला किया था। WWE द्वारा क्रॉस को भी पुश दिया जा रहा है। आने वाले समय में इनके बीच राइवलरी जबरदस्त रहेगी। फैंस को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में बहुत बड़े सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications