इस बार सर्वाइवर सीरीज़ में रॉ, स्मैकडाउन और NXT ने हिस्सा लिया। फैंस इसे लेकर काफी उत्सुक हुए। सर्वाइवर सीरीज का पहला मैच विमेंस टीम रॉ vs विमेंस टीम स्मैकडाउन vs विमेंस टीम NXT के बीच हुआ। रॉ की तरह से शार्लेट फ्लेयर, नटालिया, सराह लोगन, असुका और कैरी सेन थी। स्मैकडाउन की तरफ से निकी क्रॉस, डाना ब्रूक, लेसी इवांस, कार्मेला और साशा बैंक्स थी। वहीं NXT की तरफ से रिया रिप्ली, बियांका ब्लेयर, टोनी, कैंडिस और सिराई ने हिस्सा लिया। ये मैच काफी शानदार हुआ।ये भी पढ़ें- WWE Survivor Series रिजल्ट्स : 24 नवंबर, 2019N-X-T spells VICTORY.@RheaRipley_WWE @shirai_io & @CandiceLeRae SURVIVE for #TeamNXT! #WeAreNXT #SurvivorSeries pic.twitter.com/QDkUTy98T2— WWE NXT (@WWENXT) November 25, 2019शुरूआत में इंजरी की वजह से NXT की दो सुपरस्टार्स बाहर हो गई थीं। टीम रॉ में असुका और शार्लेट फ्लेयर आपस में ही भिड़ गई। रिया रिप्ली और बियांका ब्लेयर ने शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर ब्लेयर ने अपने मूव्स से फैंस का दिल जीत लिया। मैच का अंत जिस तरह से हुआ वो किसी ने सोचा नहीं था। नटालिया, साशा और रिप्ली अंत में बच गई थी। रिप्ली ने साशा बैंक्स को पिन कर के ये मैच जीत लिया। विमेंस डिवीजन में अब NXT की बादशाहत कायम हो गई है। ऐसा हालांकि किसी ने सोचा नहीं था। रिप्ली ने अपने शानदार प्रदर्शन से ये बता दिया कि क्यों वो NXT की सबसे शानदार रेसलर हैं।#WWERaw: 1️⃣#WWENXT: 2️⃣#SmackDown: 1️⃣#SurvivorSeries pic.twitter.com/5Eh0X5p3pL— WWE (@WWE) November 25, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं