WWE से गायब चल रहे पूर्व चैंपियन का फेमस रेसलर के साथ आखिरकार हुआ रीयूनियन, जल्द होगी वापसी?

WWE में नजर नहीं आने वाले सुपरस्टार ने दूसरी जगह दी दस्तक (Photo: WWE.com)
रिया रिप्ली और डेमियन प्रीस्ट (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley & Damian Priest Reunion: पूर्व विमेंस वर्ल्ड चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) WWE टीवी से चोटिल होने की वजह से एक्शन से दूर हैं। इस दौरान वह एक बड़े इवेंट में अपने एक साथी के साथ नजर आईं। उन्होंने फैंस को तोहफा देते हुए अपने पूर्व चैंपियन के साथ एक तस्वीर भी खिंचवाई है। वह तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Ad

रिया रिप्ली एक समय पर द जजमेंट डे का हिस्सा हुआ करती थीं और वहां उनके साथ डेमियन प्रीस्ट हुआ करते थे। यह दोनों ही अब इस ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। इस टीम से अलग होने के बाद इन दोनों को टेरर ट्विंस के नाम से जाना जाता है। हालांकि, मौजूदा समय में दोनों को साथ में नहीं देखा जा रहा है।

रिया रिप्ली को पिछले महीने NXT में पार्किंग एरिया में विमेंस वर्ल्ड चैंपियन लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने हमला किया था। इसके बाद उन्हें टीवी से दूर कर दिया गया था। अब NXT में हुए हमले के बाद टीवी से दूर हुई रिया हाल में डेमियन प्रीस्ट के साथ दिखाई दी हैं। यह दोनों UFC 309 इवेंट में ऑडियंस का हिस्सा थे। इन दोनों फेमस रेसलर का आखिरकार रीयूनियन देखने को मिला।

Ad

रिया रिप्ली वापसी के बाद लिव मॉर्गन से विमेंस टाइटल जीतने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, SummerSlam में डॉमिनिक मिस्टीरियो और Bad Blood में राकेल रॉड्रिगेज़ की वजह से उनके हाथ नाकामी लगी। रिया अब एक्शन से दूर हैं, लेकिन उम्मीद है जल्द उनकी वापसी हो सकती है। UFC इवेंट के बाद देखना होगा कि वो Raw में आती हैं या नहीं।

WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली के साथी डेमियन प्रीस्ट Survivor Series WarGames 2024 का हिस्सा होंगे

रिया रिप्ली भले ही चोटिल हैं लेकिन उनके साथ हाल में नजर आए डेमियन प्रीस्ट WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Survivor Series WarGames 2024 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को उनकी चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करते हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि प्रीस्ट वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल को गुंथर के खिलाफ ही WWE SummerSlam में हारे थे। अब वो इस चैंपियनशिप को एक बार फिर जीतने की कोशिश करने वाले हैं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications