WWE का पूर्व चैंपियन खतरनाक इंजरी के कारण एक्शन से हुआ बाहर, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

WWE
WWE सुपरस्टार को लेकर अहम जानकारी (Photo: WWE.com)

Rhea Ripley WWE Future Following Injury: WWE सुपरस्टार रिया रिप्ली (Rhea Ripley) इस समय अच्छा काम कर रही हैं लेकिन अब उन्हें बड़ा झटका लगा है। खतरनाक इंजरी के कारण अब वो निकट भविष्य के लिए एक्शन से बाहर हो गई हैं। एक नई रिपोर्ट में उनकी स्थिति को लेकर बड़ा दावा किया गया है। शायद इस खबर को सुनने के बाद फैंस भी निराश हुए होंगे। NXT के लेटेस्ट एपिसोड में रिया के ऊपर लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ ने जानलेवा हमला किया था। दोनों ने ऑफ-कैमरा हमले में रिप्ली को लहूलुहान कर दिया।

Ad

हमले के तुरंत बाद बताया गया कि रिया के दाहिने ऑर्बिटल सॉकेट में फ्रैक्चर हो गया है और वो अब कुछ समय के लिए एक्शन से बाहर हो जाएंगी। पहले उनकी इंजरी को ज्यादा सीरियस नहीं लिया गया था। बाद में ये नोट किया गया कि रिप्ली को पहले वैध चोट लगी थी और NXT में हमला उन्हें WWE प्रोग्रामिंग से बाहर करने का एक उचित कारण था। PWInsider ने भी इस बात की पुष्टि की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रिप्ली को चोट 21 अक्टूबर, 2024 को हुए रेड ब्रांड के एपिसोड में लगी, जब उन्होंने लिव मॉर्गन और राकेल रॉड्रिगेज़ का सामना किया था।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में रिया रिप्ली को मिला था धोखा

रिया रिप्ली का बाहर होना काफी निराशाजनक है। अब वो अनिश्चितकाल के लिए एक्शन से बाहर हो गई हैं। उनकी वापसी कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिया का विमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है। उनकी राइवलरी इस समय जजमेंट डे से चल रही थी। अब वो एक्शन से बाहर हो गई हैं तो कंपनी को भी अपने प्लान में बदलाव करना पड़ेगा। WWE SummerSlam 2024 में उन्हें डॉमिनिक मिस्टीरियो ने बड़ा धोखा दिया था। वो रिया को छोड़कर लिव मॉर्गन के साथ चले गए।

इसके बाद से रिया ने लगभग हर हफ्ते लिव और डॉमिनिक को सबक सिखाने की कोशिश की है। इसमें उनका साथ डेमियन प्रीस्ट ने दिया है। पिछले महीने Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में रिया और लिव के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। मुकाबले में राकेल रॉड्रिगेज़ ने वापसी कर रिप्ली के ऊपर अटैक किया था। DQ के जरिए उन्हें जीत मिली लेकिन वो टाइटल हासिल नहीं कर पाईं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications