अगर जॉन सीना पिता बन गए होते तो वो WWE में कभी सफल नहीं हो पाते: रिक फ्लेयर

स्टारस्पोर्ट्स को रिक फ्लेयर ने अपना इंटरव्यू दिया। यहां पर उऩ्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की। खासतौर पर 16 बार के चैंपियन जॉन सीना के बारे में उऩ्होंने बहुत कुछ कहा। उन्होंने ये यहां पर बताया कि क्यों स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट में सीना का चेहरा सबसे बड़ा हैं। उन्होंने ये भी बताया कि अगर सीना के बच्चे होते तो वो कभी सफल नहीं हो पाते। रिक फ्लेयर 80 के दशक में NWA वर्ल्ड चैंपियन रहे। इसके बाद से लगातार वो यहां सफल रहे और 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बने। जॉन सीना ने साल 2017 में उऩके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली हैं। वो अब रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड को तोड़ने की कगार पर हैं। हालांकि फिलहाल जॉन सीना हॉलीवुड में करियर बनाने में लगे हैं। फ्लेयर का कहना है कि जॉन सीना ने इतने लंबे समय तक जो काम किया है वो रिंग की बदौलत नहीं बल्कि अपनी बदौलत किया हैं। उऩ्होंने कहा कि," जॉन सीना एक रिंग परफॉर्मर हैं। पहली बात तो ये है कि वो इंटरव्यू में सबसे अच्छे हैं। और दूसरा कि वो रिंग के अलावा भी अपने आप पर बहुत काम करते हैं। ऑफ टाइम पर जो भी वो काम करते है उसका पैसा नहीं लेते है, जिसकी वजह से बच्चे उन्हें प्यार करते हैं। वो अपने आप को आयोजित करते है और हमेशा मोमेंटम बनाए रखते हैं। उऩकी आवाज बहुत अच्छी हैं। ऐसा हर किसी के पास नहीं होता हैं। अगर सीना पिता बन गए होते तो वो कभी सफल नहीं हो पाते। अगर आप जॉन सीना की इज्जत नहीं कर सकते तो आप किसी की इज्जत नहीं कर सकते"। इसे भी पढ़ें: रैंडी ऑर्टन WWE में जॉन सीना की तरह नहीं बन सकते जॉन सीना अब बस रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड तोड़ने से एक कदम दूर हैं। हालांकि इस समय वो WWE से बाहर है। वो क्रिसमस के दिन होने वाली रॉ में वापसी करेंगे। और देखना होगा कि इसके बाद वो कब तक यहां मौजूद रहेंगे।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications