Ricochet: WWE SmackDown के मेन इवेंट में इस हफ्ते जबरदस्त मुकाबला हुआ। ब्रॉन स्ट्रोमैन (Braun Strowman) और रिकोशे (Ricochet) का मैच यहां पर इम्पीरियम (लुडविग काइजर और जियोवानी) के साथ हुआ। ये मिरेकल ऑन 34th स्ट्रीट फाइट मैच था। इस मुकाबले में फैंस को बहुत मजा आया। हालांकि एक बुरी खबर है कि रिकोशे को यहां इंजरी आ गई। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर इसके बारे में बताया है। इस मैच में बहुत ही रोमांच भरा हुआ था। NXT टैग टीम चैंपियंस न्यू डे का भी यहां जलवा देखने को मिला। उन्होंने इम्पीरियम पर अटैक किया। रिकोशे और स्ट्रोमैन ने कुछ अच्छे मूव्स यहां पर लगाए। मैच के दौरान रिकोशे अलग रोल में भी दिखे। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड (रिंग अनाउंसर समांथा इरविन) को किस भी किया। ये देखकर सभी हैरान रह गए थे। WWE सुपरस्टार रिकोशे ने शेयर की तस्वीरेंइस मुकाबले में रिकोशे और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने शानदार जीत हासिल की। रिकोशे ने मैच के बाद अपनी इंजरी की कुछ तस्वीरें शेयर की। उनके सिर पर खतरनाक चोट लग गई थी। उन्होंने बताया कि छह टांके उनके सिर पर लगे हैं। तस्वीर देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं। हालांकि बाद में उन्होंने एक और ट्वीट कर बताया कि वो एकदम ठीक है। उन्होंने सभी का धन्यवाद भी किया। Ricochet@KingRicochet6 stitches in my stocking and a lump…least it’s not coal. #SmackDown88954326 stitches in my stocking and a lump…least it’s not coal. #SmackDown https://t.co/mPXaXyWAQXRicochet@KingRicochetEveryone I’m okay! I will update you in the morning…thank for the love 🏽5958148Everyone I’m okay! I will update you in the morning…thank for the love 🙏🏽रिकोशे ने इस मैच में कुछ हाई-फ्लाइंग मूव्स का प्रयोग भी किया। इस वजह से उन्हें शायद इंजरी आ गई। वैसे देखने में ये इंजरी उनकी बहुत ही खतरनाक लग रही है। सिर पर चोट लगना बहुत ही घातक साबित होता है। रिकोशे ने कहा है कि वो इस बारे में अपने फैंस को अपडेट आगे देते रहेंगे। अब देखना होगा कि वो अपनी इंजरी को लेकर आगे क्या अपडेट देंगे। रिकोशे का WWE रन इस समय शानदार चल रहा है। हालांकि पिछले हफ्ते वो इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने से चूक गए। गुंथर ने उन्हें हराकर अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली थी। इस बात से थोड़ा निराश जरूर वो हुए होंगे। खैर WWE ने उनके लिए आगे जरूर अच्छा प्लान तैयार किया होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।