WWE Raw में 34 साल के फेमस Superstar ने दर्दनाक स्थिति में अपनी छाती की कराई वैक्सिंग, हालत हुई खराब 

Pankaj
WWE Raw में फैंस को दिखा अनोखा मोमेंट
WWE Raw में फैंस को दिखा अनोखा मोमेंट

Raw: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। कुछ गहमागहमी भी देखने को मिली। इस शो में एक पल बाकी की तुलना में थोड़ा अजीब और काफी दर्दनाक था। आप भी इसे देखकर चौंक सकते हैं। ये मोमेंट ना तो बैकस्टेज का था और ना ही इन-रिंग में था।

Ad

ये एक प्री-रिकॉर्ड किया गया सैगमेंट था। इसमें ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉलिंग ब्रूटस मौजूद थे। इनमें से एक सुपरस्टार ने अपने सीने की वैक्सिंग कराई और ये बहुत ही दर्दनाक लग रहा था। हम यहां पर 34 साल के रिज हॉलैंड की बात कर रहे हैं। हॉलैंड ने यहां पर The 40-Year-Old Virgin कॉमेडी फिल्म को ट्रिब्यूट दिया। हॉलैंड ने स्टीव कारेल का रोल निभाया, जिन्होंने अपने चेस्ट की वेक्सिंग कराई थी। आप अगर वीडियो में रिज का रिएक्शन देखेंगे तो डर जाएंगे। उन्हें बहुत दर्द हो रहा है।

Ad

WWE SmackDown के सुपरस्टार्स Raw में नज़र आए

आपको बता दें शेमस, रिज हॉलैंड, ड्रू मैकइंटायर और पीट डन SmackDown के सुपरस्टार्स हैं लेकिन इन्हें रेड ब्रांड में भी दिखाया गया था। ये सभी बहुत कम Raw में नज़र आते है, इस बार खास मोमेंट सभी ने दिया। ये जो ट्रिब्यूट दिया गया था इसके जरिए कंपनी ने WrestleMania 39 को हाइप किया। "WrestleMania goes Hollywood" इस बार का थीम है। ऐसा ही कुछ साल 2005 में भी हुआ था।

WrestleMania 39 इस बार धमाकेदार होगा। कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच सबसे बड़ा मुकाबला होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए मैच होगा। ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में नज़र आएंगे। उनका मैच ओमोस के साथ होगा। ऐज और फिन बैलर भी अपना जलवा दिखाएंगे। सैथ रॉलिंस और लोगन पॉल का मैच देखने में भी फैंस को मजा आएगा।

विमेंस डिवीजन के भी तगड़े मुकाबले इस बार देखने को मिलेंगे। WWE हॉल ऑफ फेमर्स लीटा और ट्रिश स्ट्रेटस भी अपना जलवा दिखाएंगी। Smackdown विमेंस चैंपियनशिप के लिए शार्लेट फ्लेयर का मुकाबला रिया रिप्ली के साथ होगा। वहीं बियांका ब्लेयर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को ओस्का के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications