WWE और फैंस को लगा तगड़ा झटका, बड़े स्टार ने अचानक कंपनी को अलविदा कहकर चौंकाया 

WWE में लोगों का आना और जाना लगा रहता है (Photos: WWE.com)
एक अहम नाम ने WWE को अलविदा कह दिया (Photos: WWE.com)

Samantha Irvin Leaves WWE: WWE में लोगों का आना और जाना लगा रहता है। अब एक पूर्व WWE सुपरस्टार के रियल लाइफ पार्टनर ने कंपनी को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इससे जुड़ी हुई घोषणा सोशल मीडिया पर की और अपने फैंस को भावुक संदेश भेजा। रिकोशे (Ricochet) ने पहले ही WWE को कुछ समय पहले विदा कर दिया था और AEW में डेब्यू किया था। अब उनकी पार्टनर ने भी रिंग की अनाउंसिंग के अपने काम से दूरी बना ली है।

Ad

2021 में समांथा इरविन ने WWE को ज्वॉइन किया था। WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने उन्हें कंपनी में मौका दिया था और इसके बाद पिछले तीन सालों में वह NXT, SmackDown और Raw का हिस्सा बनकर लगभग सभी रेसलर्स के लिए अनाउंसमेंट कर चुकी हैं। वह कंपनी की अनाउंस टीम का एक प्रमुख हिस्सा थीं और अपने तरीके से किसी भी पल को खास बना देती थीं।

Raw से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए चौंकाने वाले संदेश में समांथा ने फैंस का शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने विमेंस लॉकर रूम, WWE हॉल ऑफ फेमर पॉल हेमन, माइकल कोल और WWE चीफ कंटेंट ऑफिसर ट्रिपल एच का भी शुक्रिया किया। इरविन ने बताया कि यह उनकी कला का अंत नहीं है क्योंकि उनका मानना था कि उनके पास एक जीवन भर का साझा करने का माद्दा है। रिकोशे की पार्टनर ने कहा,

"मेरे फैंस, मैं अपने पूरे करियर में आपका इंतजार करती रही हूं। हमें साथ रहना है और मैं यह साबित कर सकती हूं। जुड़े रहिए।"

आप उनका सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE की जगह AEW का हिस्सा नहीं बन रहीं समांथा इरविन, पार्टनर ने किया दावा

समांथा इरविन के कंपनी छोड़ने के चलते हालिया Raw एपिसोड में लिलियन गार्सिया ने अनाउंसिंग की जिम्मेदारी उठाई थी। अब पूर्व WWE अनाउंसर के पार्टनर और AEW सुपरस्टार रिकोशे ने बताया है कि वह उनके साथ कंपनी का हिस्सा नहीं बन रहीं हैं। रिकोशे ने इसके साथ ही फैंस को आराम करने की सलाह भी दे दी थी। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे ही समांथा ने WWE से दूरी की बात की थी, वैसे ही फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि वह भी अपने पार्टनर के साथ AEW का हिस्सा बन रही हैं। रिकोशे ने कहा

"वह AEW में नहीं आ रही हैं। आप लोग आराम कर सकते हैं।"

आप उनकी सोशल मीडिया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications