Samantha Irvin Condition For WWE Return: WWE में समांथा इरविन (Samantha Irvin) ने खूब नाम कमाया। उनकी आवाज बहुत कमाल की थी। जब वो रेसलर्स के नाम का अनाउंसमेंट करती थीं तो मजा आ जाता था। उन्हें फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिलती थीं। फेमस स्टार ने इस बार WWE में अपने समय को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने ये भी बताया कि कौन सी चीज उन्हें कंपनी में वापस आने के लिए प्रेरित करेगी।
समांथा इरविन ने साल 2021 में WWE में एंट्री की थी। वो पूर्व WWE स्टार रिकोशे की पार्टनर हैं। समांथा को WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने कंपनी में मौका दिया था। उन्होंने ही सभी को इरविन से सबसे पहले परिचित कराया। कंपनी की अनाउंस टीम का एक प्रमुख हिस्सा वो रहीं। पिछले साल उन्होंने अचानक WWE को अलविदा कह दिया था। सोशल मीडिया पर जब उन्होंने पोस्ट डाला तो सब चौंक गए थे।
WWE से जाने के बाद समांथा ने अपने म्यूजिक करियर पर ध्यान दिया है। कुछ समय पहले उनका पहला सिंगल सॉन्ग रिलीज हुआ था। Busted Open Radio को हाल ही में इरविन ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने WWE में अपने टाइम को चर्चा की। उनसे WWE में वापसी को लेकर भी सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा तब होगा जब उन्हें अनाउंसमेंट के अलावा कुछ और करने की अनुमति दी जाएगी। समांथा के अनुसार,
मुझे बैकस्टेज रोल में रहने दीजिए, मुझे बोलने दीजिए। मैंने लिलियन गार्सिया धन्यवाद के अलावा कभी कुछ नहीं बोला। कभी भी मैंने खुद से कुछ नहीं कहा। यहां तक कि एक फ्री शब्द का प्रयोग तक नहीं किया।
WWE दिग्गज माइकल कोल को लेकर कही थी समांथा इरविन ने बड़ी बात
कुछ समय पहले Busted Open Radio को दिए गए इंटरव्यू में समांथा इरविन ने खुलासा किया था कि जब उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था तो माइकल कोल उनके बॉस थे। समांथा ने बताया था कि कोल ने उनकी आगे बढ़ने में बहुत मदद की थी। वैसे समांथा का अब WWE में वापस आने का मूड नहीं लग रहा है। वो शायद अपने म्यूजिक करियर पर ही ध्यान देना चाहती हैं। अगर उन्होंने कंपनी में वापसी की तो फिर सभी को अच्छा लगेगा।