WWE के मालिक विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के भाई रोड मैकमैहन (Rod McMahon) का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। विंस मैकमैहन के सिर्फ एक ही भाई थे और अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। दरअसल, 20 जनवरी को वो दुनिया छोड़कर चले गए थे लेकिन इसकी जानकारी कुछ समय पहले ही सामने आई। रोड असल में नार्थ अमेरिकन स्टील्स के मालिक थे।रोड मैकमैहन असल में WWE के मालिक विंस मैकमैहन के बड़े भाई थेWWE is saddened to know about the Passing Away of Rod McMahon, brother of Vince McMahon.Our condolences are with McMahon Family. pic.twitter.com/mQTCTJPmCT— WWE (@WWEBurner) January 26, 2021WWE के मालिक विंस मैकमैहन के पिता विंस मैकमैहन सीनियर और उनके दादा जेस मैकमैहन प्रोफेशनल रेसलिंग बिजनेस का हिस्सा थे। उन दोनों के बाद विंस मैकमैहन ने अपने पिता की कंपनी को संभाला लेकिन रोड ने इसमें रूचि नहीं दिखाई। दरअसल, वो यूनाइटेड स्टेट्स के एयर फोर्स का हिस्सा थे और बाद में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नार्थ अमेरिकन स्टील्स की शुरुआत की थी।ये भी पढ़ें:- 5 फुट 9 इंच के फेमस WWE सुपरस्टार ने द ग्रेट खली को लेकर दिया दिल छू लेने वाला बयानरोड मैकमैहन का पूरा नाम रोड्रिक जेम्स "रोड' मैकमैहन था। इसके बावजूद वो रोड मैकमैहन के नाम से ही जाने जाते थे। वो विंस मैकमैहन से दो साल बड़े थे। उन्होंने भले ही रेसलिंग बिजनेस में कदम नहीं रखा लेकिन वो WWE के कई इवेंट्स में नजर आए हैं। साथ ही वो हॉल ऑफ फेम इवेंट में भी नजर आए थे। वो 2007 में विंस मैकमैहन के मरने वाली स्टोरीलाइन का हिस्सा बनने वाले थे।Sorry to hear about the death of Rod McMahon, the only sibling of WWE owner Vince McMahon. May he Rest In Peace. pic.twitter.com/8E7M9OKqvE— Kenny Majid - A Kenny For Your Thoughts Podcast (@akfytwrestling) January 26, 2021ये भी पढ़ें:- Royal Rumble से पहले फैंस को लगा बहुत बड़ा झटका, 12 साल बाद ऐतिहासिक स्ट्रीक का टूटना तयवो विंस मैकमैहन के फ्यूनरल के दौरान नजर आने वाले थे लेकिन क्रिस बेनोइट के हादसे की वजह से उन्होंने स्टोरीलाइन में बदलाव किया। रोड ने काफी समय तक एयर फोर्स में काम किया और वो जर्मनी में भी रहे थे। कुछ समय पहले बताया गया था विंस मैकमैहन SmackDown के एपिसोड में बैकस्टेज नहीं थे। इसका कारण भाई का निधन ही हो सकता है। खैर, उनके निधन का कारण अबतक सामने नहीं आया है। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।