WWE Elimination Chamber से ठीक पहले Roman Reigns की अपने दुश्मन को लेकर आई प्रतिक्रिया, घर में बुरा हाल करने का किया दावा

Pankaj
WWE Elimination Chamber में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Elimination Chamber में होगा तगड़ा मुकाबला

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber में रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस बार ये इवेंट सैमी के होमटाउन कनाडा में हो रहा हैं। वहां उन्हें जबरदस्त समर्थन फैंस का मिलेगा। खैर मुकाबले से ठीक पहले रोमन रेंस की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है।

Ad

रोमन रेंस ने ट्विटर पर कहा कि आज तुम्हारा शहर मेरा है। इसके जरिए उन्होंने संकेत दे दिए कि वो इस बार सैमी ज़ेन का बुरा हाल करेंगे।

Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिलेगी कड़ी चुनौती

कुछ हफ्ते पहले Royal Rumble में द ब्लडलाइन टूट गई थी। सैमी ज़ेन ने अपने दोस्त केविन ओवेंस का साथ देते हुए रोमन रेंस के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया था। इसके बाद जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। रोमन ने जिमी और सोलो सिकोआ के साथ मिलकर सैमी, केविन का बुरा हाल किया था।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी ने रोमन को जबरदस्त स्पीयर दिया। इसके बाद उन्होंने रेंस को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की। रोमन ने इसे स्वीकार किया। साथ ही कहा कि वो इस बार उनकी फैमिली के सामने बुरी हालत करेंगे।

सैमी ने अभी तक लगातार रोमन रेंस को हराने का दावा किया है। कोडी रोड्स के साथ भी उनका सैगमेंट रेड ब्रांड के एपिसोड में हुआ था। अब देखना होगा कि वो ये कारनामा कर पाएंगे या नहीं। केविन ओवेंस और जे उसो के ऊपर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। ये दोनों आकर मैच में दखलअंदाजी कर सकते हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो फैंस को इस मैच में बहुत मजा आएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications