Roman Reigns: WWE Night of Champions 2023 रोमन रेंस (Roman Reigns) के लिए अच्छा नहीं रहा। इस इवेंट में वो एक्शन में नज़र आए लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। शायद ये सुनकर आप सभी चौंक गए होंगे।WWE@WWE#WWENOC6229791😲😲😲#WWENOC https://t.co/EZITCmsHKeरोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला सैमी ज़ेन और केविन ओवेंस के साथ हुआ। ये अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मैच था। इस मुकाबले में रोमन और सिकोआ की हार हुई। आपको बता दें यहां पर रोमन रेंस की 1260 दिनों की स्ट्रीक खत्म हो गई है। रेंस को इतने दिन बाद प्रीमियम लाइव इवेंट में क्लीन हार का सामना करना पड़ा है। TLC 2019 में उन्हें अंतिम बार प्रीमियम लाइव इवेंट में बैरन कॉर्बिन के खिलाफ हार मिली थी। हालांकि पिछले साल Royal Rumble में सैथ रॉलिंस ने भी रेंस को हराया था लेकिन DQ के जरिए।WWE Night of Champions 2023 में Roman Reigns को मिला धोखाअनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला अच्छा हुआ। रोमन और सिकोआ ने सैमी और केविन को अच्छी टक्कर दी। इस मुकाबले में द उसोज़ ने दखलअंदाजी कर दी। जिमी और जे उसी की एक गलत किक सिकोआ को भी पड़ गई थी। ये सब देखकर रोमन को गुस्सा आ गया और उन्होंने दोनों को धक्का दे दिया। जिमी इस चीज को सहन नहीं कर पाए और उन्होंने रेंस को दो किक मार दी। हालांकि जे उसो लगातार उन्हें समझा रहे थे।इन सभी चीजों का फायदा केविन ओवेंस और सैमी ज़ेन ने उठाया। दोनों ने सोलो सिकोआ को धराशाई कर मुकाबला जीत लिया। ब्लडलाइन अब टूट गई है। अब इस स्टोरीलाइन में आगे और भी मजा आने वाला है। रोमन को उसोज़ की वजह से मैच में हार मिली। अब देखना होगा कि रेंस का अगला कदम क्या होगा। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में चैंपियन के रूप में हजार दिन पूरे होने का जश्न मनाएंगे। अब देखना होगा कि वहां क्या कुछ नया देखने को मिलेगा। अभी तो बड़ी खबर ये है कि रेंस को प्रीमियम लाइव इवेंट में करारी हार का सामना करना पड़ा है।Sportskeeda Wrestling@SKWrestling_And this, is what you call.. CINEMA! #WWE #WWENOC49095And this, is what you call.. CINEMA! 🎥#WWE #WWENOC https://t.co/Jg6q6SBp83WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।