3 फेमस रेसलर्स जो WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के अच्छे दोस्त है 

Ankit
रोमन रेंस
रोमन रेंस

रोमन रेंस WWE का वो सितारा है जिसने कम समय में अपनी चमक सभी पर छोड़ी है। रोमन रेंस लोकर रुप के लीडर हैं जबकि उन्होंने कुछ सुपरस्टार्स को उनके बुरे व्यवहार के चलते फटकार भी लगाई है। रोमन रेंस के WWE में दोस्त कम हैं लेकिन चाहने वालों की कमी नहीं। विंस मैकमैहन, WWE के इस पूर्व चैंपियन को काफी पसंद करते हैं। चलिए बताते हैं आपको रोमन रेंस के 3 अच्छे दोस्तों के बारे में ।

Ad

WWE के पूर्व चैंपियन सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस
सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस

ये बात साफ है कि रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस काफी अच्छे दोस्त हैं। मेन रोस्टर में दोनों से शील्ड के जरिए एंट्री की थी। भले ही रिंग में दोनों एक दूसरे के खिलाफ कई बारे दिखे हो लेकिन ये भाइयों की तरह रहते हैं। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस अक्सर पुराने दिनों को याद करते हैं। ल्यूकीमिया के वक्त भी सैथ रॉलिंस का आंखें रोमन रेंस के लिए नम थी। लगभग 8 सालों से दोनों साथ है, भले ही अब दोनों का ब्रांड बदल गया हो लेकिन दोस्ती आज भी गहरी है।

Ad

ये भी पढ़ें-WWE से नाम वापस लेने पर किया रोमन रेंस ने खुलासा, कहा कुछ चीज़ों पर उन्हें भरोसा नहीं था

WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस
ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस

भले ही WWE में ब्रॉन स्ट्रोमैन और रोमन रेंस की दुश्मनी का इतिहास पुराना है लेकिन दोस्ती काफी अच्छी है। दोनों के लाइव इवेंट्स के टूर पर एक साथ घुमते हुए देखा गया है। रिंग में दोनों एक दूसरे को ढेर करने के लिए दमखम लगाते हैं लेकिन असल जिंदगी में स्ट्रोमैन और रोमन रेंस काफी अच्छे दोस्त हैं।

Ad

आपको याद होगा कि जब रोमन रेंस ने अपने ल्यूकीमिया बीमारी के बारे में बताया था तब पूरा एरिना शांत हो गया था। बैकस्टेज स्ट्रोमैन भी काफी दुखी थे। स्ट्रोमैन की आंखें नम थी जबकि उन्होंने रोमन रेंस को बैकस्टेज गले लगा लिया था। इसके अलावा कुछ लाइव इवेंट्स में स्ट्रोमैन, रोमन रेंस के लिए गैट वेल सून के पोस्टर भी लगाए थे।

WWE के पूर्व सुपरस्टार डीन एम्ब्रोज

डीन एम्ब्रोज और रोमन रेंस
डीन एम्ब्रोज और रोमन रेंस

आज भले ही डीन एम्ब्रोज WWE का हिस्सा नहीं है लेकिन रोमन रेंस अच्छे दोस्त हैं।डीन एम्ब्रोज अब AEW में जॉन मोक्सली के नाम से काम कर रहे हैं। दोनों ने एक साथ काम करना शुरु किया। शील्ड में रहते हुए इनकी जोड़ी को पसंद किया जाता था। शील्ड के टूटने के बाद भी ये दोनों एक साथ थे। रेसलिंग में दोनों ने काफी वक्त एक साथ बिताया है। काफी समय पहले डीन ने बताया था कि रेंस के साथ उन्होंने बहुत वक्त गुजारा है जितना उनेक परिवार वालों ने नहीं गुजारा होगा।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications