WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की सालों पुरानी स्ट्रीक का टूटना तय, अपना ही भाई और दुश्मन रचेंगे इतिहास

WWE
WWE SummerSlam में रोमन रेंस का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Miss SummerSlam 2024: WWE समरस्लैम (SummerSlam) 2024 के आयोजन में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। मैच कार्ड लगभग तैयार हो चुका है। कंपनी ने सात मुकाबलों का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। खास बात ये है कि साल 2019 के बाद से पहला मौका होगा जब रोमन रेंस SummerSlam के मेन इवेंट का हिस्सा नहीं रहेंगे। इस बार उनकी चार साल की स्ट्रीक का अंत हो जाएगा।

Ad

साल 2019 में SummerSlam का हिस्सा रोमन रेंस नहीं थे। 2020 में हुए शो के मेन इवेंट में द फीन्ड ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद रेंस ने वापसी कर दोनों स्टार्स के ऊपर अटैक किया था। रेंस के हील टर्न ने सभी को चौंका दिया था।

रोमन रेंस ने यहां से पीछे मुड़कर नहीं देखा। वापसी के एक हफ्ते बाद ही रेंस ने स्ट्रोमैन और फीन्ड को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती। साल 2021 के SummerSlam में रेंस ने अपने टाइटल को जॉन सीना के खिलाफ रिटेन किया था। मुकाबले के बाद ब्रॉक लैसनर ने धमाकेदार वापसी की थी।

SummerSlam 2022 में रोमन रेंस ने लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच में ब्रॉक लैसनर को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप रिटेन की थी। ये मैच बहुत ही तगड़ा रहा था। SummerSlam 2023 में रेंस ने बड़ा मैच लड़ा था। उन्होंने जे उसो को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था। जे को इस मैच में जिमी उसो ने धोखा दिया था।

पिछले चार साल से लगातार रोमन रेंस का जलवा SummerSlam के मेन इवेंट में देखने को मिला है। इस बार वो नज़र नहीं आएंगे। WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रेंस को हराकर उनके टाइटल रन का अंत किया था। रोमन 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे। इसके बाद से अभी तक उनकी वापसी WWE रिंग में नहीं हुई है।

Ad

WWE SummerSlam 2024 में होगा तगड़ा मुकाबला

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन पर उनके भाई सोलो सिकोआ ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने अपना नई ब्लडलाइन तैयार कर ली है। इस फैक्शन में अब टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हो गए हैं। फाटू के आने से ये ग्रुप और मजबूत हो गया है। SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स अपने टाइटल को सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। ये दोनों पहली बार मेन इवेंट का हिस्सा बनकर इतिहास रचेंगे।

roman-reigns-set-to-miss-WWE SummerSlam-4-years-old-long-streak-will-broken

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications