रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े स्टार है। 2012 में उन्होंने अपने WWE करियर की शुरुआत की थी। 201 में उन्होंने सिंगल्स स्टार के रूप में काम करना शुरू किया और उन्हें कंपनी की ओर से अच्छा पुश दिया गया। इसके बाद वो रॉयल रंबल जीते और रेसलमेनिया जैसे बड़े स्टेज पर मेन इवेंट भी किया।इसके साथ ही वो लगातार 4 बार रेसलमेनिया के मेन इवेंट में रहे और इस दौरान उन्होंने WWE की लगभग हर बड़ी चैंपियनशिप पर कब्जा किया। WWE ने उन्हें जॉन सीना की तरह पुश देने की कोशिश की और वो इसमें सफल रहे क्योंकि द बिग डॉग ने टॉप स्टार के रूप में बिल्कुल निराश नहीं किया।Back where it belongs. #AndNew #WWEPayback pic.twitter.com/bKy6v1pvwE— Roman Reigns (@WWERomanReigns) August 31, 2020फैंस से जरूर उन्हें खराब रिएक्शन मिलता रहा था लेकिन अब वो हील बन चुके हैं। रोमन रेंस ने अपने पुरे WWE करियर में कई सारी बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। साथ ही उनके कुछ शॉकिंग पल भी देखने को मिले हैं। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE में रोमन रेंस के 5 हैरान कर देने वाले पल के बारे में।5- WWE रेसलमेनिया में रोमन रेंस का स्टेफनी मैकमैहन को स्पीयर लगाना#MundoWWEMiMomento2016 roman reigns le aplica la lanza a stephanie Mcmahon, wrestlemania 32 pic.twitter.com/bvomQgifyX— Yeison González (@yeisonant16) December 31, 2016रोमन रेंस और ट्रिपल एच के बीच रेसलमेनिया 32 में मैच देखने को मिला था। रॉयल रंबल में ट्रिपल एच ने WWE टाइटल पर कब्जा कर लिया था और रोमन रेंस अपने टाइटल को वापस लेने के लिए द गेम के खिलाफ उतरे थे।ये मैच WWE ने मेन इवेंट में बुक किया था और ट्रिपल एच के साथ स्टेफनी मैकमैहन भी रिंगसाइड पर मौजूद थी। मैच में एक पल आया जहां रोमन रेंस असल में ट्रिपल एच को स्पीयर लगाने वाले थे लेकिन द गेम हट गए। इस वजह से रेंस ने स्टेफनी पर स्पीयर लगा दिया। ये एक शॉकिंग पल साबित हुआ था।ये भी पढ़ें:- 2 चौंकाने वाले WWE सुपरस्टार्स जो वायट फैमिली का हिस्सा रहे हैं