WWE ने ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस को दे रखी है अनोखी पावर, मौजूदा रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

WWE Crown Jewel 2021 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया था
WWE Crown Jewel 2021 में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया था

WWE में सुपरस्टार्स को स्क्रिप्ट में बदलाव करने की अनुमति नहीं होती। WWE द्वारा पहले से ये नियम बनाया गया है। हालांकि रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) जैसे दिग्गज इस नियम में शामिल नहीं है। ये दोनों सुपरस्टार्स अपने सैगमेंट्स में बदलाव कर सकते हैं। ऐसा कई बार देखने को भी मिला।

Ad

WWE में ब्रॉक लैसनर और रोमन रेंस अपने सैगमेंट्स में बदलाव कर सकते हैं

रोमन रेंस अब WWE के टॉप सुपरस्टार बन चुके हैं। रोमन रेंस के पास इस समय पूरी तरह क्रिएटिव कंट्रोल है। वो अंतिम समय में भी किसी चीज़ में बदलाव कर सकते हैं। जबकि ऐसा कोई दूसरा सुपरस्टार नहीं कर सकता। कुछ ऐसा ही ब्रॉक लैसनर के साथ भी है। लैसनर भी अपने मुताबिक बदलाव कर सकते हैं।

डेव मैल्टजर ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। 12 नवंबर को ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन रेंस का मुकाबला जेवियर वुड्स के साथ हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक अंतिम समय में इस मैच को कराने का निर्णय लिया गया। ये नई बात नहीं है कि रोमन रेंस और लैसनर की स्क्रिप्ट में बदलाव किया जाता है। पॉल हेमन भी इनके साथ हमेशा रहे। वो भी अंतिम समय में बड़े निर्णय लेकर बदलाव कर सकते हैं।

WWE Crown Jewel 2021 में पिछले महीने रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया था। इसके बाद ब्लू ब्रांड में काफी बवाल लैसनर ने मचाया। कंपनी ने गलत बर्ताव के लिए लैसनर को सस्पेंड कर दिया। लैसनर के ऊपर एक मिलियन डॉलर का भारी जुर्माना भी लगा दिया गया। लैसनर की वापसी को लेकर अभी तक कोई बड़ा अपडेट सामने नहीं आया है। कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि 10 दिसंबर को होने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लैसनर नजर आएंगे। लैसनर ने इस शो के लिए रिंगसाइड का टिकट लिया है। शायद टिकट के जरिए ही लैसनर अब रिंग में नजर आ सकते हैं। WWE Survivor Series 2021 में इस बार रोमन रेंस का मुकाबला बिग ई के साथ होगा। ये चैंपियन VS चैंपियन मैच फैंस को देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications