Roman Reigns समेत कई WWE दिग्गज Superstars ने WrestleMania में अपने फेवरेट मोमेंट्स का खुलासा किया

WWE के सुपरस्टार्स ने अपने सबसे यादगार WrestleMania मोमेंट्स के बारे में बताया
WWE के सुपरस्टार्स ने अपने सबसे यादगार WrestleMania मोमेंट्स के बारे में बताया

WWE WrestleMania पिछले साढ़े तीन दशकों से भी ज्यादा समय से फैंस का मनोरंजन करता आ रहा है, जिसमें कई आइकॉनिक मैच लड़े जा चुके हैं। WWE में काम करने वाले सुपरस्टार्स का सपना होता होगा कि एक दिन उन्हें जरूर अपना WrestleMania मोमेंट मिले और ऐसा होने से उन्हें बहुत बड़ा सुपरस्टार बनने में मदद मिलती है।

रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, बैकी लिंच और रे मिस्टीरियो जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स रेसलमेनिया (WrestleMania) के यादगार और धमाकेदार मोमेंट्स का हिस्सा रहे हैं और अब उन्होंने अपने करियर के सबसे यादगार WrestleMania मोमेंट्स के बारे में बात की। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं कि WWE के दिग्गज सुपरस्टार्स और उनके सबसे फेवरेट WrestleMania मोमेंट्स के बारे में।

WWE सुपरस्टार्स ने अपने पसंदीदा WrestleMania मोमेंट्स बताए

-रोमन रेंस ने WrestleMania 37 को अपना पसंदीदा मोमेंट बताया, जिसमें उन्होंने ऐज और डेनियल ब्रायन को एकसाथ पिन कर WWE यूनिवर्सल टाइटल को डिफेंड किया था।

-बैकी लिंच ने WrestleMania 35 को सबसे खास WrestleMania मोमेंट बताया, जिसके विनर टेक्स ऑल मैच में वो शार्लेट फ्लेयर और रोंडा राउजी को हराकर SmackDown और Raw विमेंस चैंपियन बनीं।

-सैथ रॉलिंस ने WrestleMania 31 के Money in the Bank कैशइन मोमेंट को अपना सबसे यादगार पल बताया, जिसमें वो रोमन रेंस को पिन कर नए WWE चैंपियन बने।

-रोंडा राउजी ने WrestleMania 34 में अपने WWE इन-रिंग डेब्यू को अपना सबसे यादगार मोमेंट बताया। उन्होंने कर्ट एंगल के साथ टीम बनाकर ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन की टीम को हराया।

-ड्रू मैकइंटायर ने 2020 में WrestleMania 36 में ब्रॉक लैसनर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप जीत को अपना सबसे खास WrestleMania मोमेंट बताया।

-लीटा ने WrestleMania 22 में ऐज और मिक फोली के हार्डकोर मैच के फिनिश को अपना सबसे खास WrestleMania मोमेंट बताया।

-कोफी किंग्सटन ने WrestleMania 35 में डेनियल ब्रायन पर WWE चैंपियनशिप जीत को अपना सबसे यादगार लम्हा बताया। साथ ही WrestleMania 14 को याद करते हुए कोफी ने बताया कि एक फैन के तौर पर उन्होंने इवेंट को अटेंड किया, जिसके लिए उन्होंने अपनी सभी सेविंग्स को खर्च कर दिया था।

-रे मिस्टीरियो ने WrestleMania 22 में रैंडी ऑर्टन और कर्ट एंगल पर WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीत को अपना सबसे सबसे यादगार WrestleMania मोमेंट बताया।