Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) ने हाल ही में सऊदी अरब के फैंस को करारा जवाब दिया है। दरअसल, क्राउन ज्वेल (Crown Jewel) 2022 का आयोजन थोड़े समय बाद होने वाला है और इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक समय आया, जब रेंस भड़क गए और उन्होंने फैंस की बेइज्जती कर दी। फैंस वहां सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की चैंट्स लगा रहे थे।WWE Crown Jewel में रोमन रेंस ने फैंस की चैंट्स का दिया जवाबCrown Jewel इवेंट की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया और यहां ट्रिपल एच नज़र आए। रोमन रेंस इसी बीच दिखाई दिए वहीं लोगन पॉल अपने साथ जेक पॉल को लेकर आए। पॉल हेमन ने यहां पर ट्राइबल चीफ की जीत का दावा किया था और फिर दोनों फेस-टू-फेस आमने-सामने आए।रोमन रेंस और लोगन पॉल दोनों एक-दूसरे को गुस्से से घूर रहे थे। इसी बीच फैंस ने सैमी ज़ेन की चैंट्स लगाना शुरू कर दी। सभी 'वी वांट सैमी' चिल्ला रहे थे और यह चीज़ शायद ट्राइबल चीफ को पसंद नहीं आई। उन्होंने इसी पर फैंस को जवाब देते हुए कहा,"आप लोगों ने आज जिस तरह का बर्ताव किया है, आप सैमी ज़ेन को यहां डिजर्व नहीं करते हो।"इस वीडियो में आप वो मोमेंट देख सकते हैं:पूर्व NXT चैंपियन सऊदी अरब के इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। रोमन रेंस की इस बात से सैमी ज़ेन जरूर खुश हुए होंगे। पिछले कुछ समय में सैमी सभी के बीच चर्चा का विषय रहे हैं और उन्हें हर जगह बढ़िया तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। पूर्व NXT चैंपियन सऊदी अरब के इस शो का हिस्सा नहीं रहेंगे। ज़ेन का नहीं होना फैंस को पसंद नहीं आया। हालांकि, सैमी की गैरमौजूदगी का कारण मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन ने फैंस को बता दिया।सैमी ज़ेन ने भी इस चीज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने वो क्लिप पोस्ट की, जिसमें रोमन रेंस ने सऊदी अरब के फैंस को जवाब दिया। साथ ही उन्होंने कैप्शन में ट्राइबल चीफ को बर्फ की तरह शांत रहने की सलाह दी। रोमन रेंस Crown Jewel 2022 में लोगन पॉल के खिलाफ मैच में धमाकेदार प्रदर्शन करके फैंस को मुंहतोड़ जवाब देने की कोशिश करेंगे।Sami Zayn@SamiZaynICE COLD MY DAWG 160281342ICE COLD MY DAWG https://t.co/BF59oSTXkWWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।