स्मैकडाउन का एपिसोड शानदार रहा, हमें कई सारे अच्छे मैच और सैगमेंट देखने को मिले। शो के अंतिम समय में रोमन रेंस का सैगमेंट हुआ। दरअसल, पिछले हफ्ते एरिक रोवन जैसे दिखने वाले आदमी की पहचान के बाद डेनियल ब्रायन ने द बिग डॉग से माफी की मांग की थी। मेन इवेंट के पहले भी बैकस्टेज सैगमेंट में ब्रायन और रोवन ने कहा था कि वह दोनों पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन से माफी की मांग कर रहे हैं। बैंजामिन और गेबल के मैच के बाद रोमन रेंस ने रिंग में एंट्री की। उन्होंने अपना प्रोमो सैगमेंट कट किया। His yard. His apology? #SDLive @WWERomanReigns pic.twitter.com/6sN7YBqzKP— WWE (@WWE) August 28, 2019इसके बाद रेंस ने बैकस्टेज मौजूद डेनियल ब्रायन और एरिक रोवन के बारे में बात की। द शील्ड के पूर्व सदस्य ने उन्हें एक क्लिप दिखाई। इस वीडियो से साफ पता चल रहा था कि एरिक रोवन ने ही रोमन रेंस पर स्मैकडाउन के एपिसोड में बैकस्टेज अटैक किया था।ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना को हराया है ब्रायन ने इस क्लिप को देखने के बाद एरिक रोवन को 4-5 जबरदस्त थप्पड़ जड़ दिए। तुरंत बाद ब्रायन ने एरिना में एंट्री की और रोमन को समझाने की कोशिश की, कि उन्होंने रोवन को हमला करने के करने लिए नहीं कहा है। रोमन रेंस ने बिना समय बर्बाद किए डेनियल ब्रायन को जबरदस्त स्पीयर लगा दिया।Was @ERICKROWAN just caught red-handed?@WWERomanReigns doesn't want to hear ANY explanations from @WWEDanielBryan tonight! #SDLive pic.twitter.com/HGtJr1BoKH— WWE (@WWE) August 28, 2019इस प्रकार से स्मैकडाउन का अंत हुआ, WWE ने काफी अच्छे से सैगमेंट को बुक किया था। देखकर साफ पता चल रहा था कि द बिग डॉग को ब्रायन की बातों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। अब देखना रोचक होगा कि अगले हफ्ते WWE इस स्टोरीलाइन में क्या नया प्लान करता है।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं