WWE SmackDown में तूफान लाने के बाद रोमन रेंस को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, ऐतिहासिक शो में दिखेगा जलवा, फैंस के लिए बड़ा अपडेट

wwe
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Appear Major Show: कई महीनों के ब्रेक के बाद WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। अब उन्हें WWE के एक बड़े शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है।

Ad

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हारने के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन पर पूरी तरह सोलो सिकोआ ने कब्जा कर लिया। उन्होंने अपने आपको नया ट्राइबल चीफ घोषित किया।

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की थी। मैच के अंत में रोमन ने आकर सिकोआ के ऊपर अटैक किया। इसका फायदा रोड्स को मिला और उन्होंने अपने टाइटल को रिटेन किया।

13 सितंबर को SmackDown का शानदार एपिसोड फेमस क्लाइमेट प्लेज एरीना सिएटल, वाशिंगटन में होगा। इस शो के लिए WWE की ऑफिशियल वेबसाइट पर रेंस को एडवर्टाइज किया जा रहा है। ये फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेंस की अफरातफरी फैंस को देखने को मिल सकती है। दरअसल ये फॉक्स के साथ डील खत्म होने के बाद यूएसए नेटवर्क पर ब्लू ब्रांड का पहला ऐतिहासिक शो होगा।

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में रोमन रेंस ने मचाया तगड़ा बवाल

SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड भी शानदार रहा। रोमन रेंस ने लंबे समय बाद वापसी कर अपना जलवा दिखाया। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रोमो दिया। उन्होंने बहुत जल्द रोमन को रिंग में सामना करने के लिए बुलाया। रोमन ने भी आकर कोई टाइम वेस्ट नहीं किया और अटैक करना शुरू कर दिया।

रोमन रेंस ने पहले टामा टोंगा और टांगा लोआ को अपना निशाना बनाया। इसके बाद रिंग में सोलो सिकोआ को सुपरमैन पंच जड़ा। रेंस उन्हें स्पीयर लगाने वाले थे लेकिन टोंगा और लोआ ने उन्हें बचा लिया।

रोमन रेंस ने टोंगा ब्रदर्स को शानदार स्पीयर से धराशाई किया। उन्होंने रिंग में टांगा लोआ के ऊपर स्टील चेयर से भी खतरनाक अटैक किया। रेंस का जबरदस्त गुस्सा इस बार देखने को मिला। उन्होंने सिकोआ को बता दिया है कि वो ही असली ट्राइबल चीफ हैं। अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रोमन की एंट्री होगी। वहां पर भी वो बवाल मचा सकते हैं। सिकोआ को सतर्क रहना पड़ेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications