रोमन रेंस की तबाही से हिला WWE SmackDown का रिंग, 3 सुपरमैन पंच, 2 स्पीयर और स्टील चेयर से ब्लडलाइन को किया ढेर, ट्राइबल चीफ का हाल हुआ बेहाल

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस ने मचाया जबरदस्त बवाल (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Return WWE SmackDown: WWE SummerSlam 2024 के बाद स्मैकडाउन (SmackDown) का पहला एपिसोड शानदार रहा। मेन इवेंट में रोमन रेंस की तबाही इस बार देखने को मिली। उन्होंने सोलो सिकोआ की हालत खराब कर दी। रेंस का गुस्सा देखकर जरूर सभी चौंक गए होंगे।

SmackDown में रोमन रेंस की वापसी का ऐलान WWE ने पहले ही कर दिया था। मेन इवेंट में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा और टांगा लोआ के साथ एंट्री की। उनके साथ जेकब फाटू नहीं थे। सिकोआ ने कहा कि वो ट्राइबल चीफ हैं। उन्होंने कहा कि अगर रोमन खुद को ट्राइबल चीफ कहते हैं तो ये उला फाला रिंग में आकर उन्हें मुझसे लेनी होगी।

रोमन रेंस ने इसके बाद धमाकेदार एंट्री की। उन्होंने आते ही रिंगसाइड में टामा टोंगा और टांगा लोआ की हालत खराब की। दोनों के ऊपर खतरनाक अंदाज में स्टील स्टेप्स से भी वार किया। रिंग में फिर रेंस और सिकोआ का आमना-सामना हुआ।

सोलो के ऊपर रेंस का दबदबा देखने को मिला। रेंस ने उन्हें शानदार सुपरमैन पंच लगाया। इसके बाद वो स्पीयर लगाने वाले थे लेकिन टामा टोंगा और टांगा लोआ ने उन्हें रिंग के बाहर खींच लिया। रेंस ने उला फाला उठाई लेकिन पीछे से टोंगा और लोआ ने अटैक कर दिया।

टोंगा ने उला फाला उठाकर सिकोआ को दी। रिंग में रोमन ने एक बार फिर अपना गुस्सा दिखाया और टोंगा ब्रदर्स पर सुपरमैन पंच जड़ा। रोमन ने इसके बाद टांगा लोआ को स्पीयर दिया और रिंगसाइड में टामा टोंगा को बैरिकेड में स्पीयर देकर धराशाई कर दिया।

रोमन का गुस्सा यहीं नहीं रूका। उन्होंने स्टील चेयर से लगातार टांगा लोआ पर अटैक किया। इस दौरान स्टेज पर खड़े सोलो सिकोआ रोमन को धमकी दे रहे थे। रेंस और सिकोआ की राइवलरी में अब आगे बहुत मजा आएगा।

क्या अगले हफ्ते भी WWE SmackDown में रोमन रेंस का दिखेगा जलवा?

SmackDown के अगले हफ्ते के एपिसोड में रोमन रेंस नज़र आएंगे। अब वहां पर भी कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। इस हफ्ते जेकब फाटू नज़र नहीं आए। देखना होगा कि अगले हफ्ते उनकी वापसी होगी या नहीं। वहीं रोमन के अगले कदम पर भी सभी की नज़रें होंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now