WWE SummerSlam से कुछ घंटे पहले Roman Reigns ने अपने दुश्मन भाई को दिया कड़ा संदेश, बड़ा दावा करते हुए दिखाई अपनी बादशाहत

Pankaj
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE SummerSlam के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) के बीच यहां पर अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खैर इस मुकाबले से कुछ घंटे पहले रोमन रेंस ने जे उसो को चेतावनी भी दी है।

रोमन रेंस ने ट्विटर के जरिए कहा,

आज रात आप देखेंगे कि मैं अकेला क्यों हूं और आप मुझे एक्नॉलेज करेंगे।

इस मैसेज के जरिए रोमन रेंस ने दावा कर दिया है कि जे उसो के ऊपर वो जीत हासिल करेंगे। हाल ही में फर्स्ट टेक को रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया था। वहां पर भी रेंस ने जे को लेकर अपने कड़े तेवर दिखाए थे। उन्होंने कहा था,

(क्या लाइन में और भी कुछ है क्योंकि आप अपने चचेरे भाई का सामना कर रहे हैं) बिल्कुल। हमेशा। मेरा मतलब है, एक आदर्श दुनिया में, वह मेरी तरफ है, यह सुनिश्चित करते हुए कि कुछ भी नहीं बदलता है। हम इस वर्ल्ड में शासन करना जारी रखते हैं। लेकिन वो हर किसी की तरह स्वार्थी है। परिवार का कोई भी सदस्य, कोई भी मित्र जिसकी आप थोड़ी बहुत मदद करते हैं, यह बात उनके दिमाग पर थोड़ी हावी हो जाती है। उन्हें एक ऐसे स्तर का एहसास होता है जिसके वो आदी नहीं हैं, वो इसे चाहते हैं, वो इसकी लालसा करते हैं , और अब जे इसे अपना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन इसे इस तरह से स्थापित नहीं किया गया है।

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?

रोमन रेंस और जे उसो के बीच होने वाले मैच में फैंस को बहुत मजा आएगा। फैंस को कुछ ना कुछ सरप्राइज भी इस मुकाबले में मिल सकता है। कंपनी ने कुछ ना कुछ खास जरूर प्लान किया होगा। रेंस को चैंपियन के रूप में हजार दिन से ज्यादा हो गए। कुछ दिग्गजों का कहना है कि इस बार रेंस की बादशाहत को जे उसो खत्म कर देंगे। अब देखना होगा कि जे ऐसा कर पाएंगे या नहीं। अगर उन्होंने यह कर दिया तो फिर मजा आ जाएगा।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications