Roman Reigns ने WWE में वापसी के ऐलान के बाद दहाड़ लगाते हुए तोड़ी चुप्पी, दुश्मनों की बज सकती है बैंड, Royal Rumble का लेंगे बदला?

WWE
रोमन रेंस की वापसी होने वाली है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Big Statement: WWE ने हाल ही में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी का ऐलान करते हुए फैंस को बड़ी खुशखबरी दी थी। सोशल मीडिया के जरिए अपडेट दिया गया कि असली ट्राइबल चीफ 21 मार्च को बोलोग्ना, इटली और 28 मार्च को लंदन, इंग्लैंड में होने वाले SmackDown के एपिसोड में दिखाई देंगे। अब पूर्व यूनिवर्सल चैंपियन ने चुप्पी तोड़ते हुए दहाड़ लगाई है।

Ad

Royal Rumble 2025 में हुए मेंस रंबल मैच के बाद से रोमन रेंस WWE में दिखाई नहीं दिए हैं। इस मैच में सीएम पंक ने उन्हें एलिमिनेट किया था और इसके बाद सैथ रॉलिंस ने खतरनाक हमला करते हुए रेंस पर दो स्टॉम्प लगाए थे। रेंस इसी वजह से चोटिल हो गए थे और वो अनिश्चितकाल के लिए बाहर हो गए थे।

इसके बाद से रेंस की वापसी का हर कोई इंतजार कर रहा है और आखिरकार कंपनी द्वारा उनको लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। रेंस ने वापसी के ऐलान के बाद सोशल मीडिया के जरिए चुप्पी तोड़ी है और दुश्मनों को धमकी देते हुए कहा,

"बोलोग्ना और लंदन में ग्रेटनेस आ रही है। ट्राइबल चीफ को बिजनेस हैंडल करना है, हिसाब बराबर किया जाएगा।"

आप रोमन रेंस द्वारा किया गया पोस्ट यहां देख सकते हैं:

Ad

WWE Elimination Chamber में नहीं दिखेगा रोमन रेंस का जलवा

रोमन रेंस चोटिल हैं और इसी वजह से वो एक्शन से पूरी तरह से दूर हैं। इसी वजह से वो WWE के अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Elimination Chamber 2025 का भी हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, जिन स्टार्स की वजह से रेंस WrestleMania में टाइटल मैच हासिल नहीं कर पाए वो जरूर इस मुकाबले का हिस्सा हैं।

सीएम पंक और सैथ रॉलिंस दोनों मेंस Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले हैं। अभी के हिसाब से रेंस को आगामी इवेंट के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि असली ट्राइबल चीफ इसमें चौंकाने वाली वापसी करते हुए सैथ रॉलिंस या फिर सीएम पंक की हार का कारण बन सकते हैं। इसी के साथ WrestleMania 41 के लिए उनकी स्टोरी की शुरुआत हो जाएगी। देखना होगा कि कंपनी किस तरह से अपने सबसे बड़े स्टार को बुक करती है।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications