WWE न्यूज़:रोमन रेंस को खतरनाक बीमारी होने के बावजूद उनका करियर अभी खत्म नहीं हुआ है

Enter caption

जब 2014 में शील्ड टूटी थी तो तब भी रोमन रेंस को कुछ ऐसा ही हाल था। वो एक जगह थम से गए थे। इसके बाद ना वो फेस बन सकते थे और ना ही टॉप पर पहुंच सकते थे। ये रोमन रेंस को भी पता था। क्योंकि कुछ स्किल उनमें बिल्कुल नहीं थी। उन्हें पुश दिया गया था ये सभी को पता है। वरना आज जहां पर रोमन रेंस है वहां नहीं होते। इसके बाद सब कुछ बदल गया 2015 रॉयल रंबल से। फैंस उस समय डेनियल ब्रायन को पसंद करते थे और उनके जीतने की पूरी उम्मीद थी। लेकिन रोमन रेंस को पुश देकर उन्हें जीता दिया गया था।

Ad

जब वक्त आगे बढ़ता गया तो रोमन रेंस ने अपना टैलेंट दिखाया और समय के साथ-साथ वो बदलते गए। मैंटल तौर पर हालांकि फैंस उनके लिए तैयार नहीं थे क्योंकि सभी को पता था कि रोमन रेंस को पुश दिया गया है। जो कि नहीं होना चाहिए था। इसके बाद यूनिवर्स का दिमाग सही करने के लिए बहुत मौके रोमन रेंस को दिए। लेकिन ये सारे मौके फेल हो गए। अगर रोमन रेंस हील टर्न लेते तो शायद फिर रोमन रेंस को चीयर जरूर मिलता। WWE ने हील टर्न का ऑप्शन दिया ही नहीं। रोमन रेंस ने अपनी परफॉर्मेंस पर ध्यान दिया। उन्होंने कई अच्छे मैच यहां दिए।

रोमन रेंस को हमेशा रिजेक्ट कर दिया गया लेकिन फिर भी उन्हें हमेशा पुश दिया गया। इस वजह से फैंस काफी गुस्सा था। ये सब थोड़ा बहुत बदला रैसलमेनिया 34 से और इसके बाद जब शील्ड का रीयूनियन हुए तो रोमन रेंस के लिए थोड़ा बहुत चीयर मिलना शुरू हुआ। इसके बाद अब मंडे नाइट रॉ में जो भी रोमन रेंस ने कहा उसके बाद तो सब बदल गया।

रोमन रेंस ने अपनी बीमारी का जो एलान किया वो शायद सबसे अच्छा प्रोमो था। रॉ इस बार पूरी तरह उनके लिए बदल गई थी। काफी सालों से फैंस के साथ रोमन रेंस कनेक्ट थे। लेकिन मिला जुला प्रभाव उन्हें मिलता था। लेकिन अब सब बदल गया है।

एक बात तो तय है जब भी रोमन रेंस वापस आएंगे तो वो कंपनी के सबसे बड़े चहेते सुपरस्टार बन जाएंगे। विंस मैकमैहन ये हमेशा चाहते थे। फ्रेम अब बदल जाएगा। अभी उनका रास्ता लंबा है। अब हर कोई चाहता है कि वो पूरी तरह फिट होकर यहां आए। और आकर फिर से यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा करें। ऐसा भी हो सकता है कि रोमन रेंंस जब वापस आए तो पहले से ज्यादा फिट नजर आए। जब रोमन रेंस वापस आएंगे तो वो सभी के हीरो होंगे और ये ही विंस मैकमैहन चाहते है। इसके बाद वो अच्छी स्टोरीलाइन पर काम कर सकते है। और अभी भी इसके लिए तैयारी कर सकते है। फैंस अब उन्हें चीयर करना शुरू कर देंगे।

फैंस भी अब चाहते है कि रोमन रेंस यहां नजर आए। फैंस उन्हें पहले चीयर या बू करते थे लेकिन रॉ की जान रोमन रेंस ही थे। एक फाइटिंग चैंपियन के तौर पर उन्होंने यहां पर काम किया था। अब ये देखना होगा कि रोमन रेंस कब वापस आएंगे। ये निश्चित है कि जब भी वो वापस आएंगे तो उनके लिए फैंस का रिएक्शन अब अलग होगा। पहले से ज्यादा अब बदलाव आना तय है।

WWE की ब्रेकिंग न्यूज़ और ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications