पॉल हेमन के साथ आने के बाद WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Enter caption

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में रोमन रेंस ने फिर चौंकाने वाला काम किया। दरअसल क्लोजिंग सैगमेंट में रोमन रेंस और पॉल हेमन एक साथ नजर आए। ये काफी चौंकाने वाला पल WWE यूनिवर्स के लिए था। अब ये लगभग कंफर्म हो गया है कि आने वाले समय में पॉल हेमन और रोमन रेंस की जोड़ी WWE में धमाल मचाएगी। साथ ही साथ रोमन रेंस के कैरेक्टर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: 43 साल की उम्र में सुपरस्टार चैडविक बॉसमैन का निधन, शोक में डूबे WWE दिग्गजों ने दी प्रतिक्रियाएं

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस की प्रतिक्रिया

अब इस बात सभी लोग रोमन रेंस की प्रतिक्रिया जानना चाह रहे थे। और रोमन रेंस ने ट्वीट के जरिए कह भी दिया कि वो बहुत टाइम से इस चीज का इंतजार कर रहे थे।

इस हफ्ते WWE स्मैकडाउन में रोमन रेंस, ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड ने पेबैक पीपीवी में मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया। हालांकि रोमन रेंस के साइन लेने के लिए थोड़ा दिक्कत झेलनी पड़ी थी। इन तीनों के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच पेबैक पीपीवी में देखने को मिलेगा। इस शो के अंत में रोमन रेंस के साथ फिर पॉल हेमन नजर आए। WWE यूनिवर्स के लिए ये काफी चर्चा का विषय अब बन गया है। रोमन रेंस और पॉल हेमन को फैंस पहले से साथ में देखना चाहते थे। कई दिग्गजों का मानना है कि अब देर हो गई है। लेकिन अभी भी पॉल हेमन रोमन रेंस के साथ हैं तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।

ये भी पढ़ें: WWE में सुपरस्टार्स और मैचों से जुड़े 5 बड़े पहलू जिसके बारे में फैंस बिल्कुल नहीं जानते

WWE पेबैक को अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैै। रोमन रेंस वापसी के बाद पहले मैच यहां पर लड़ेंगे। इस बात की पूरी उम्मीद की जा रही है कि वो यूनिवर्सल चैंपियन बन जाएंगे। फिलहाल द फीन्ड यूनिवर्सल चैंपियन हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इस मैच में रोमन रेंस का हील कैरेक्टर ही देखने को मिलेगा। अगर ऐसा होता है तो फिर फैंस जो देखना चाह रहे थे वो देखने को मिलेगा। WWE समरस्लैम में रोमन रेंस ने अंत में वापसी कर द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन पर हमला किया था। इस साल का अभी तक का सबसे ज्यादा चौंकाने वाला पल ये ही था। फैंस अब पेबैक का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:WWE SmackDown में रोमन रेंस और पॉल हेमन के साथ आने की असली वजह सामने आई

Quick Links