Roman Reigns ने WWE यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 500 दिन पूरे कर रचा इतिहास, Brock Lesnar के रिकॉर्ड को तोड़ने से 3 दिन दूर 

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का नया कारनामा
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का नया कारनामा

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 500 दिन पूरे हो गए। WWE ने ट्वीट कर इस चीज़ की जानकारी दी और यूनिवर्सल चैंपियन को स्वीकार करने की बात भी कही। रोमन रेंस ने अपने करियर में ये बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अब तीन दिन बाद वो ब्रॉक लैसनर के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) 503 दिन तक यूनिवर्सल चैंपियन रहे थे। तीन बाद एक नया इतिहास भी कंपनी में रोमन रेंस रच देंगे।

Ad
Ad

WWE में रोमन रेंस की बादशाहत लगातार जारी

रोमन रेंस का ये यूनिवर्सल चैंपियनशिप रन बहुत ही शानदार रहा है। साल 2020 अगस्त में एक छोटे से ब्रेक के बाद रोमन रेंस ने वापसी कर हील टर्न लिया था। इसके बाद WWE Payback में ब्रॉन स्ट्रोमैन और ब्रे वायट को हराकर यूनिवर्सल चैंपियनशिप अपने नाम की थी। पॉल हेमन भी उनके साथ आ गए थे। इसके बाद से लेकर अभी तक कई कारनामे रोमन रेंस कर चुके हैं।

रोमन रेंस का द ट्राइबल चीफ गिमिक अब काफी प्रसिद्ध हो गया है। ऐज, जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, सिजेरो, रे मिस्टीरियो, डेनियल ब्रायन, केविन ओवेंस जैसे दिग्गजों को रोमन रेंस अभी तक हरा चुके हैं। पिछले साल Crown Jewel और SummerSlam में रोमन रेंस ने बहुत बड़ी जीत हासिल की थी। SummerSlam में रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराया था। Crown Jewel में रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराया था। ब्रॉक लैसनर के साथ रोमन रेंस की राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है।

Day 1 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच तय किया गया था। इस शो से पहले रोमन रेंस कोरोना पॉजिटिव हो गए और मैच रद्द कर दिया गया था। हालांकि ब्रॉक लैसनर इस शो में WWE के नए चैंपियन बन गए। Royal Rumble 2022 में रोमन रेंस का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। WWE ने कुछ दिन पहले ही इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया है। अब देखना होगा कि रोमन रेंस इस बार अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर पाएंगे या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications