WWE WrestleMania 39 में The Rock और Cody Rhodes नहीं बल्कि इस फेमस Superstar के साथ होगा Roman Reigns का मुकाबला?

Pankaj
 WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के मैच को लेकर जानकारी
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस के मैच को लेकर जानकारी

Roman Reigns: WWE Royal Rumble का आयोजन कुछ ही दिन बाद होगा। इसके बाद पता चल जाएगा कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला किसके साथ होगा। डेव मैल्टज़र ने फिलहाल अपनी रिपोर्ट में रेंस के प्रतिद्वंदी को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Ad

WWE WrestleMania 39 में Roman Reigns का मैच किसके साथ होगा?

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रोमन रेंस का मुकाबला द रॉक से होगा। कुछ का कहना है कि कोडी रोड्स के साथ उनका मुकाबला होगा। इन दोनों को हटा दिया जाए तो मैल्टज़र ने अब सैथ रॉलिंस और ड्रू मैकइंटायर का नाम लिया है। कुछ अफवाहें सामने आई थी कि सैमी ज़ेन को कंपनी द्वारा पुश दिया जाएगा और आगे जाकर उनका मुकाबला रेंस के साथ होगा।

Royal Rumble में केविन ओवेंस का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। इस राइवलरी को अभी तक अच्छे से बिल्ड किया गया है। मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में कहा,

सैथ रॉलिंस कई बार रोमन रेंस के साथ मैच टीज कर चुके हैं। कुछ ऐसा ही ड्रू मैकइंटायर के साथ भी है। ये दोनों एक तरह से डार्क हॉर्स हैं। कंपनी इन दोनों में से किसी एक के साथ जा सकती है। इनके बाद ही सैमी ज़ेन का नंबर आता है। बिजनेस के लिहाज से सैमी के नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। रॉलिंस के ऊपर ज्यादा नजरें कंपनी की होंगी।

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स ने कुछ हफ्ते पहले रंबल मैच में अपनी एंट्री का ऐलान किया था। सैथ रॉलिंस भी रंबल मैच में नज़र आएंगे। बीच-बीच में रोमन रेंस के साथ मैच की बात रॉलिंंस करते रहते हैं। रॉलिंस अगर रोमन रेंस को हराएंगे तो मजा आएगा। आगे का बिजनेस भी WWE का अच्छा रहेगा। मैकइंटायर भी पिछले दो साल से शानदार काम कर रहे हैं। अगर वो चैंपियन बनेंगे तब भी कंपनी को फायदा होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो अभी तक कोई भी चीज कंफर्म नहीं हुई है। Royal Rumble के बाद WWE के असली प्लान का खुलासा हो जाएगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications