WWE SummerSlam 2023 के लिए Roman Reigns के टाइटल मैच का हुआ ऐलान, क्या 15 दिन बाद होगी ट्राइबल चीफ की बादशाहत खत्म?

Pankaj
WWE SummerSlam 2023 में होगा तगड़ा मैच
WWE SummerSlam 2023 में होगा तगड़ा मैच

Roman Reigns: WWE SummerSlam 2023 का आयोजन अगले महीने होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया गया है। एक और बड़ा मुकाबला तय कर दिया गया है, जिसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। रोमन रेंस (Roman Reigns) अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को जे उसो (Jey Uso) के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है।

Ad
Ad

WWE Night of Champions से असली कहानी की शुरूआत हुई थी। वहां पर जिमी उसो ने रेंस को धोखा देते हुए उन्हें दो सुपरकिक मार दी थी। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे उसो ने भी अपने भाई का साथ देते हुए जिमी को किक मार दी थी।

Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ था। उसोज़ ने चौंकाने वाली जीत हासिल की। जे ने रेंस को पिन करते हुए मैच अपने नाम किया था। इसके बाद ब्लू ब्रांड के एपिसोड में रेंस और सिकोआ ने द उसोज़ के ऊपर खतरनाक हमला किया था। जिमी उसो को एंबुलेंस के जरिए ले जाया गया। मेन इवेंट में जे ने बदला लेते हुए सिकोआ और रेंस हमला किया था। उन्होंने रोमन को टाइटल मैच के लिए चुनौती पेश की थी।

इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में जे और रोमन का आमना-सामना हुआ। रेंस ने जे से कहा कि उनके पास अभी भी पीछे हटने का मौका है। जे ने उनकी एक नहीं सुनी और कहा की हमारे बीच ट्राइबल कॉम्बैट होगा। रेंस ने भी कह दिया कि वो भी उनसे लड़ने के लिए तैयार है। अंत में जे ने सोलो सिकोआ को भी किक मारी। यह देखकर भी रेंस का गुस्सा बढ़ गया था।

क्या WWE SummerSlam 2023 में रोमन रेंस की बादशाहत खत्म होगी?

खैर अब SummerSlam 2023 में फैंस को बहुत मजा आएगा। जिमी उसो की स्थिति के बारे में भी अभी कुछ पता नहीं है। कुछ दिग्गजों का कहना है कि रेंस की बादशाहत को जे उसो इस बार खत्म कर देंगे ऐसा हुआ तो फिर यह जे के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। आने वाले कुछ हफ्ते अब और भी मजेदार होंगे।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications