स्मैकडाउन (SmackDown) में इस हफ्ते वो देखने को मिला जिसकी उम्मीद कम थी। रोमन रेंस( Roman Reigns) की जमकर धुनाई इस बार देखने को मिली। केविन ओवेंस(Kevin Owens) ने मेन इवेंट मैच के बाद रोमन रेंस की हालत बहुत ही खराब कर दी। ये बात खुद रोमन रेंस ने भी नहीं सोची होगी। केविन ओवेंस इतने गुस्से में थे कि WWE ऑफिशियल्स और रेफरी को बीच-बचाव करना पड़ा। ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली वापसी कीरोमन रेंस की हुई पिटाईइस हफ्ते ब्लू ब्रांड की शुरूआत रोमन रेंस और पॉल हेमन ने की। रोमन रेंस ने इसके बाद प्रोमो दिया और कहा कि केविन ओवेंस शो में नहीं आने वाले हैं। इसके बाद एडम पीयर्स के ऊपर रोमन रेंस ने निशाना साधा और कहा कि वो लूजर हैं। इस दौरान रोमन ने खुद की बहुत तारीफ की। इसके बाद एडम पीयर्स भी रिंग में आए। रोमन रेंस ने अपना गुस्सा दिखाते हुए एडम पीयर्स की जमकर बेइज्जती की। पिछले हफ्ते जो एडम पीयर्स ने किया था उसके बारे में भी रोमन रेंस ने अपना गुस्सा दिखाया।.@ScrapDaddyAP vs. @HeymanHustle TONIGHT on #SmackDown?!? 😱 pic.twitter.com/hXzWagRmB0— WWE (@WWE) January 23, 2021एडम पीयर्स ने इसके बाद पॉल हेमन की बेइज्जती की। पॉल हेमन ने भी अपनी बात रखी और मेन इवेंट में मैच के लिए एडम पीयर्स को चैलेंज कर दिया। एडम पीयर्स ने भी इस मैच को ऑफिशियल कर दिया। दोनोें के बीच मैच हुआ। लेकिन पिछले हप्ते एडम पीयर्स ने जिस तरह का बहाना बनाया था कुछ ऐसा ही पॉल हेमन ने भी इस बार कर दिया था। हेमन खुद ही गिर गए। पॉल हेमन की जगह फिर रोमन रेंस रिंग में आ गए। रोमन ने पहले एडम को सुपरमैन पंच मारा और उसके बाद लो ब्लो दे दिया। ये भी पढ़ें: COVID 19 पॉजिटिव हुए WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का फ्यूचर प्लान सामने आयाइसके बाद रोमन रेंस के ऊपर केविन ओवेंस ने हमला कर दिया। इस बात की उम्मीद खुद रोमन रेंस को भी नहीं थी। क्योंकि शो के बीच में केविन ओवेंस ने गाड़ी के अंदर बैठकर ये कहा था कि रोमन रेंस के कारण वो बिल्डिंग में एंट्री नहीं कर पाएंगे। केविन और रोमन दोनों एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। केविन ओवेंस ने रोमन रेंस को जबरदस्त किक मारकर स्टनर दे दिया। ओवेंस ने गुस्से में पुरी तरह रोमन रेंस को इसके बाद पीट दिया। ऑफिशियल्स और रेफरी ने उन्हें पकड़कर अलग किया। इसके बाद भी केविन ओवेंस नहीं रूके, उन्होंने एक और स्टनर उन्हें मार दिया। सबसे बड़ी बात रोमन रेंस को केविन ओवेंस ने एनाउंस टेबल पर पटक कर शानदार पॉवरबॉम्ब मार दिया। .@FightOwensFight arrives to lend @ScrapDaddyAP a helping hand in his impromptu encounter with @WWERomanReigns! #SmackDown pic.twitter.com/4Pyq7trZix— WWE (@WWE) January 23, 2021रोमन रेंस और केविन ओवेंस की स्टोरीलाइन अब शानदार हो गई है। दोनों के बीच इस हफ्ते जबरदस्त घमासान देखने को मिला है। Royal Rumble में दोनोे के बीच मैच होने वाला है।उससे पहले एक और एपिसोड ब्लू ब्रांड का होगा। रोमन रेंस वहां अपना बदला जरूर लेंगे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।