Madison Square Garden में WWE का शानदार इवेंट देखने को मिला। रोमन रेंस (Roman Reigns) का मैच इस इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ हुआ। आखिरकार सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस ने हरा दिया। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच रॉयल रंबल (Royal Rumble) इवेंट में भी जनवरी में मैच हुआ था। डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए रोमन रेंस को इस मैच में हार मिली थी। रोमन रेेंस आजतक कभी भी चैंपियनशिप मैच में सैथ रॉलिंस को हरा नहीं पाए थे। इस बार बड़े इवेंट में उन्होंने ये कारनामा कर दिखाया। WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस को रोमन रेंस ने हरायारोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का ये मैच WWE टीवी पर नजर नहीं आया लेकिन फिर भी रॉलिंस के ऊपर ऐतिहासिक जीत रेंस ने हासिल की। ये बहुत बड़ी उपलब्धि रोमन रेंस ने इस बार हासिल की। रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच ज्यादा देर ये मैच नहीं चला। सिर्फ 5 मिनट में ही रोमन रेंस ने सैथ रॉलिंस को धराशाई कर दिया था। सैथ रॉलिंस ज्यादा टक्कर इस बार रेंस को नहीं दे पाए। रोमन रेंस ने अपने सबमिशन मूव से अंत में सैथ रॉलिंस को ढेर कर दिया। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 553 दिन हो गए और उनकी बादशाहत लगातार जारी हैं।Tina@wwe_girl08Roman Reigns defeated Seth Rollins at the MSG Live Event Seth needs a new argument now cuz our tribal chief beat him clean🤛 #RomanReigns #SethRollins(credit to the owner)5:10 AM · Mar 6, 2022102Roman Reigns defeated Seth Rollins at the MSG Live Event💥🔥 Seth needs a new argument now cuz our tribal chief beat him clean😌💥🤛 #RomanReigns #SethRollins(credit to the owner) https://t.co/mUz5ZofHzwMSG में हुए इस लाइव इवेंट में रोमन रेंस का जलवा देखने को मिला था। ब्रॉक लैसनर की हालत भी रोमन रेंस ने खराब कर दी थी। ब्रॉक लैसनर ने इस इवेंट में ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ अपनी WWE चैंपियनशिप डिफेंड की। थ्योरी को आसानी से लैसनर ने हरा दिया और अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर ली। मैच के बाद रोमन रेंस, द उसोज और पॉल हेमन ने लैसनर के ऊपर अटैक किया। लैसनर के ऊपर चेयर और स्टील स्टेप्स से अटैक कर रोमन रेंस ने उनका खून निकाल दिया। WrestleMania 38 में कुछ हफ्तों बाद रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर के बीच जबरदस्त मुकाबला होगा। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये एक टाइटल vs टाइटल ऐतिहासिक मुकाबला होगा। इस राइवलरी में अब काफी मजा फैंस को आएगा। ब्रॉक लैसनर आने वाले शोज में रोमन रेंस से अपना बदला जरूर लेंगे।