"मैंने यहां आकर गलती की"- Roman Reigns का बड़े इवेंट में WWE फैंस पर फूटा गुस्सा, बीच मैच में प्रोमो कट करके कही बड़ी बात

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस का फैंस पर फूटा गुस्सा
WWE दिग्गज रोमन रेंस का फैंस पर फूटा गुस्सा

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) काफी कम इन-रिंग एक्शन में नज़र आते हैं। समरस्लैम (SummerSlam 2023) के बाद अब रोमन रेंस पहली बार रिंग में नज़र आए। उन्होंने एक लाइव इवेंट में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के खिलाफ मैच लड़ा और यहां उन्होंने एक बड़ी जीत अपने नाम की।

Ad

Kansas City, Missouri में WWE Supershow नाम का लाइव इवेंट देखने को मिला था। इसमें रोमन रेंस भी इन-रिंग एक्शन में नज़र आए। उनका सामना सैमी ज़ेन से अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए हुआ था। मैच के बीच फैंस को एक चौंकाने वाली चीज़ देखने को मिली। रोमन रेंस ने मैच के दौरान ही माइक लेकर प्रोमो कट किया।

रोमन रेंस यहां Kansas City के WWE फैंस से निराश थे। रेंस ने यह भी बताया कि वो अगली बार से यहां आकर नहीं लड़ेंगे। उन्होंने सैमी ज़ेन की बेइज्जती की और फैंस पर भी निशाना साधा। रोमन रेंस का प्रोमो में फैंस पर जबरदस्त तरीके से गुस्सा फूटा। उन्होंने कहा,

"मैं अब यह सोचने लगा हूं कि मैंने यहां आकर गलती की। मुझे लगता है कि Kansas City मेरे लिए उतनी भी अच्छी नहीं है। यह आखिरी मौका होगा, इसके बाद शायद ही मैं यहां आऊंगा। आप लोग खराब हैं, सैमी ज़ेन की तरह। इसी वजह से आपको वो पसंद आते हैं और आप खुद को उनसे जोड़ पाते हैं। आप सभी कुछ नहीं कर सकते। मैं आपको 5 और मिनट्स देने वाला हूं, आपको अब सिर्फ यही मिलेगा। इसी वजह से आप इसका आनंद लीजिए।"
Ad

LA Knight ने Roman Reigns को WWE Supershow में किया धराशाई

रोमन रेंस ने सैमी ज़ेन को पराजित किया और इसके बाद ब्लडलाइन के सदस्यों ने मिलकर सैमी पर हमला किया। एलए नाइट ने धमाकेदार अंदाज में एंट्री करते हुए रोमन रेंस समेत ब्लडलाइन के सदस्यों पर हमला किया। उन्होंने यहां रोमन रेंस के लिए कुछ बातें भी कही। उन्होंने कहा,

"आप (फैंस) मुझे चैंपियन बुला सकते हैं। आप मुझे चीफ भी बोल सकते हैं। आपको (रोमन रेंस) पता चल जाएगा कि यह गेम किसका है।"

रोमन रेंस और एलए नाइट के बीच SmackDown के हालिया एपिसोड द्वारा स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। उनके बीच संभावित तौर पर Crown Jewel 2023 में मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications