WrestleMania 38 से पहले Roman Reigns ने WWE के पूर्व चैंपियन के खिलाफ 7-0 की बनाई जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक

WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का जलवा जारी
WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस का जलवा जारी

हंट्सविले में हुए लाइव इवेंट में WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का जलवा देखने को मिला। रोमन रेंस ने पूर्व WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर (Drew McIntyre) के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड बना लिया है। मैकइंटायर के खिलाफ जबरदस्त विनिंग स्ट्रीक अभी तक रोमन रेंस की रही। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में रोमन रेंस का बहुत बड़ा मैच होगा। रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के बीच इस मेगा इवेंट में ऐतिहासिक टाइटल vs टाइटल मैच देखने को मिलेगा।

WWE WrestleMania 38 में रोमन रेंस का होगा बड़ा मैच

रोड टू WrestleMania 38 अभी तक रोमन रेंस के लिए आसान नहीं रहा है। WWE लाइव इवेंट्स में लगातार वो अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप डिफेंड कर रहे हैं। हंट्सविले में हुए WWE लाइव इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड की। रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 567 दिन हो गए। रोमन रेंस की मैकइंटायर के खिलाफ विनिंग स्ट्रीक 7-0 की चल रही है। मैकइंटायर WWE में अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। रोमन रेंस की ये विनिंग स्ट्रीक उनके खिलाफ खास रही है।

WrestleMania 35 में रोमन रेंस का मुकाबला मैकइंटायर के साथ हुआ था। रोमन रेंस ने इस मैच में जीत हासिल की थी। इसके बाद रेड ब्रांड में भी मैच हुआ था। डिस्क्वालिफिकेशन के जरिए रोमन रेंस ने ही जीत हासिल की थी। इसके बाद WWE Stomping Grounds 2019 और Survivor Series 2020 में भी रोमन रेंस और मैकइंटायर का मुकाबला हुआ था। इसके बाद लाइव इवेंट्स में भी इनके बीच मुकाबले हो चुके हैं। मैकइंटायर को अभी तक एक भी जीत रोमन रेंस के खिलाफ नहीं मिली है।

कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि WrestleMania 38 के बाद रोमन रेंस की राइवलरी मैकइंटायर के साथ शुरू होगी। इन दोनों की राइवलरी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। पिछले साल मैकइंटायर को रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद लगा था कि राइवलरी दोनों के बीच जल्द शुरू हो जाएगी लेकिन अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। अब देखना होगा कि WWE ने इन दोनों के लिए क्या प्लान आगे तैयार किया है।